हल्ला बोल : विधायक परमार और भाटी पूरे समय बेरिकेड्स के ऊपर डटे रहे

हल्ला बोल

कालूहेड़ा और संजय अग्रवाल ने कुछ समय के लिये संघर्ष किया-भाजपा के छोटे कार्यकर्ता बेरिकेड्स धकियाते रहे

उज्जैन, अग्निपथ। भाजपा ने सोमवार को हल्ला बोल रैली निकाली। हालांकि भाजपाई कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने लिये निकले थे। लेकिन कांग्रेसियों के भारी विरोध प्रदर्शन के कारण वहां तक नहीं पहुंच पाये। पुलिस ने भी बेरिकेड्स लगाकर रास्ते जाम कर दिये थे। लेकिन करीब पौन घंटे तक विधायक महेश परमार और जिलाध्यक्ष मुकेश भाटी बेरिकेड्स के उपर बैठकर इसका विरोध करते रहे, लेकिन भाजपा के पदाधिकारी ज्यादा दम नहीं भर पाये। हालांकि दूसरे छोटे कार्यकर्ता निरंतर बेरिकेड्स धकियाने का प्रयास करते रहे।

भाजपा ने यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्व. माताजी के लिए अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में किया गया था। शाम 4 बजे नगर भाजपा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ता चामुंडा माता मंदिर चौराहे पर एकत्रित हुए और हल्ला बोल रैली निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय चौराहे तक पहुंचे ही थे कि वहां पर पुलिस द्वारा लगाये गये बेरिकेड्स ने उनका रास्ता रोक लिया।

यह देखकर भाजपा कार्यकर्ता बेरिकेड्स को धक्का मारने लगे। कांग्रेसी पहले से ही उनकी राह देख रहे थे। वह भी अपने झंडे नारे लिखी हुई पट्टिकाओं के साथ बेरिकेड्स को रोकने का प्रयास करते रहे। इस दौरान कांग्रेस की ओर से विधायक और ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेश परमार और शहर जिलाध्यक्ष मुकेश भाटी बेरिकेड्स के उपर चढ़ गये और विरोध प्रदर्शन करते हुए झंडे लहराने लगे। करीब एक घंटे तक दोनों बेरिकेड्स के उपर चढक़र भाजपाइयों के प्रवेश का विरोध करते रहे। करीब एक घंटे तक दोनों बेरिकेड्स के उपर बैठकर संघर्ष करते रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोर्चा नहीं संभाल पाये

कांगे्रस के महेश परमार और मुकेश भाटी, रवि राय जहां पूरे संघर्ष में सक्रिय रहे, लेकिन भाजपा के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कुछ देर के लिये बेरिकेड्स पर चढक़र विरोध तो किया लेकिन थोड़ी ही देर में उतर गये। इसकी जगह भाजपा के छोटे कार्यकर्ता लगातार बेरिकेड्स धकियाने का प्रयास करते रहे। कांग्रेस के छोटे कार्यकर्ताओं ने भी दम भरा जिसमें मुकुल घुरैया और अन्य कांग्रेसी भी बेरिकेड्स पर चढक़र भाजपाइयों का विरोध करते रहे। दूसरी ओर भाजपा ने एक मंच भी बना रखा था। यहां पर निगम सभापति कलावती यादव, अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, रजत मेहता, मुकेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ भाजपाई खड़े होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते रहे।

पहले से ही तैयार थे कांग्रेसी

एक ओर जहां भाजपा कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच कर रही थी, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांग्रेस कार्यालय चौराहे पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ सडक़ पर बैठकर ढोल की थाप पर जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। यहां तक कि कार्यालय तक भाजपा कार्यकर्ताओं के आने से पहले ल_बाजी का प्रदर्शन करते रहे। यहां पर पुलिस भी मूक दर्शक बनकर यह सब देखती रही। पुलिस भी पूरी तरह से चाकचौबंद देखी। उसके पास आश्रुगैस के गोले के साथ ही अनाउंस करने के सभी उपकरण मौजूद थे।

अग्रवाल और परमार ने मना किया

बेरिकेड्स के दोनों ओर खड़े कार्यकर्ताओं में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा था। दोनों ओर से बेरिकेड्स धकियाने के प्रयास किये जा रहे थे। दोनो ओर के कार्यकर्ताओं के हाथों में झंडे और डंडे भी थे। दोनों ओर के कार्यकर्ताओं द्वारा डंडों का प्रयोग करना चाहा, जिस पर बेरिकेड्स के उपर बैठे भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और विधायक महेश परमार ने सख्ती से अपने कार्यकर्ताओं को इस तरह का काम करने के लिये मना कर दिया। इसी बीच दोनों ने एक दूसरे से बात भी की। हालांकि कांगे्रस के एक कार्यकर्ता के सिर में डंडा लग गया था, लेकिन बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ी।

परमार ने अम्बेडकर-गांधी के पोस्टर भेंट किये

बेरिकेड्स पर बैठे महेश परमार के दोनों ही हाथों में अम्बेडकर और गांधीजी के पोस्टर थे। वह इनको दिखाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को चिढ़ा रहे थे। यह देखकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनसे दोनों ही पोस्टर की मांग कर दी, जिसको उन्होंने देकर कहा कि इनको भी अपने कार्यालय में लगा देना।

दोनों ओर से कार्यकर्ताओं की संख्या कम रही

भाजपा की ओर से कांग्रेस कार्यालय कूच की रणनीति बनाई गई थी, इसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बैठक बुलाकर समझाइश दी गई थी, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ही तरह भाजपा के भी कोई ज्यादा कार्यकर्ता इसमें शामिल नहीं हुए। दोनों ही पाटियों के कई कार्यकर्ता तो दूर से ही यह सब नजारा देखते रहे। हालांकि कांगे्रस की ओर से महिला कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स के पास तक जाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ देखकर वह वापस लौट आईं।

Next Post

बेकरी में ताला तोडक़र घुसा चोर, चॉकलेट बिस्किट खाए, तीन हजार चुरा ले गया

Mon Sep 1 , 2025
उज्जैन, अग्निपथ। माधव नगर थाना क्षेत्र फ्रीगंज के मुख्य बजार में शिव मंदिर के पीछे बेकरी में शनिवार रविवार की दरमियानी रात चोर ने धावा बोला। ताला तोडक़र बैकरी के अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। फ्रीगंज में शिव मंदिर के पीछे […]
chori bag

Breaking News