भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा 16 फरवरी को भारत बंद की अपील

उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला उज्जैन के द्वारा सम्पूर्ण जिले के किसानों, मजदूरों, व्यापारी संगठनों, ट्रांसपोर्टर यूनियन,आदि सभी से किसान हितों में भारत बंद का पुरजोर समर्थन करने की अपील की गई है। यूनियन जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राजपूत ने बताया की उपरोक्त भारत बंद केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में रखा गया है।

10 सूत्री मांगों को लेकर संगठन द्वारा भारत बंद को लेकर अपील की जा रही है। भारत बंद के मुख्य मुद्दों में एमएसपी पर कानूनी ग्यारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करना ओर किसान आयोग का गठन जल्द किया जाए। किसानों का कृषि ऋण माफ करें एवम वादे के मुताबिक किसानों की आय को दुगनी किया जाए। आवारा जंगली जानवरों से किसानों को मुक्ति दिलवाना विद्धयुत अधिनियम 2020 को निरस्त किया जाए।

प्रेस वार्ता में यूनियन के जिलाध्यक्ष भगवानसिंह राजपूत, जिला प्रवक्ता देवराम जाट, जांगू कानूनी सलाहकार, अधिवक्ता संगम सिंह कौरव, तराना तहसील अध्यक्ष जीवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भरत आंजना, जिला उपाध्यक्ष दिलीप जाट, राजेश जाट गुनावद, संदीप आंजना सरोला, माकडोन तहसील अध्यक्ष रविन्द्रसिंह राठौर, उज्जैन तहसील अध्यक्ष तेजराम पड़ोदा, महिदपुर तहसील अध्यक्ष ईश्वर जाट, जिला सचिव बहादुरसिंह आंजना, महेन्द्रसिंह राजावत, दिनेश मालवीय, आदि उपस्थित रहे।

दिव्यांगों के कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाएं विभागीय मान्यता अवश्य लें

उज्जैन, अग्निपथ। प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण साबिर अहमद सिद्धिकी द्वारा जानकारी दी गई कि प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिव्यांगजन कल्याण, वृद्धजन कल्याण एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं को सामाजिक न्याय विभाग से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उज्जैन जिले के अन्तर्गत ऐसी सभी अशासकीय संस्थाएं जो दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं, वे नियमानुसार विभागीय मान्यता लेकर ही संस्था को संचालित करें।

Next Post

मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए निगम की कार्यवाही जारी

Wed Feb 14 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए निगम अमले द्वारा निरंतर शहर के विभिन्न मार्गो एवं क्षैत्रों में कार्यवाही करते हुए सडक़ पर से अस्थाई अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा […]

Breaking News