भारत की जीत के जश्न में खलल, पटाखे फोडऩे की बात पर दो पक्ष भिड़े

महिलाओं सहित 10 से ज्यादा लोग घायल-राज रॉयल कॉलोनी में

उज्जैन, अग्निपथ। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत का जश्न मनाने के दौरान खलल पड़ गया। खुशियाँ मनाते फटाके फोडने की बात पर दो पक्ष हथियार लेकर आमने सामने होकर भिड़ गए।रविवार रात 11 बजे राज रॉयल कॉलोनी में यह पूरा घटनाक्रम हुआ । विवाद के बाद दोनों पक्षो की तरफ से लाठी डंडे और चाकू चल गए। दोनों पक्षो की महिलाओं सहित 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के राज रॉयल कॉलोनी में हाडा, मालवीय और मेहरले परिवार सहित मुस्लिम परिवार भी रहते हैं। रविवार रात जब भारतीय क्रिकेट टीम ने आइसीसी टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की इसके बाद देश भर में खुशी मनाई जा रही थी। इसी कड़ी में चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के ताजमहल कॉलोनी में भी जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े जा रहे थे ।

इस पर एक पक्ष ने आपत्ति ली ली और बच्चों के एग्जाम होने की बात कर पटाखे फोडऩे से मना करते हुए गाली गलोज करना शुरू कर दिया । इसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में महिलाओं सहित दोनों पक्षो के 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में रहने वाले रविन्द्र हाडा, दृष्टि हाडा आदि पटाखे फोड़ रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के शादाब खान और वाहिद खान ने आपत्ति ले ली। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ और दोनों पक्षो से लाठी, डंडे चाकू निकल गए और पथराव शुरू हो गया।

घटना में रविंद्र हाडा, दृष्टि हाडा,मनीष मेहरले, अनीता मेहरले,विमला मालवीय, लैला सिंह हाडा,मानवेन्द्र सिंह हाडा और विशाल मालवीय घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से शादाब खान, वाहिद खान और एक महिला घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षो की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। घटना का वीडिओ भी वायरल हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

Next Post

8 लाख की लूट की वारदात का 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Mon Mar 9 , 2026
झमाझम कैफे सायरखेड़ी के पास बगैर नंबर प्लेट की बाइक से आकर बदमाशों ने की थी वारदात उज्जैन, अग्निपथ। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित सायरखेड़ी क्षेत्र के झमाझम कैफे पर रविवार शाम हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। बदमाशों के पास लूटी गई 8 […]