भ्रष्टाचार के सवाल पर पत्रकार वार्ता छोड़ चल दिए जन आशीर्वाद यात्रा में आए भाजपा नेता

नलखेड़ा, अग्निपथ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में नलखेड़ा पहुंचे भाजपा नेता भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जवाब नहीं दे पाए। पत्रकारों द्वारा भ्रष्टाचार से संबंधित पूछे गए सवाल पर जवाब दिए बिना ही पत्रकार वार्ता से उठकर चल दिए।

मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा में नलखेड़ा पहुंची। इसमें भारती किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग के आशीर्वाद यात्रा संयोजक बंशीलाल गुर्जर, सहसंयोजक डा तेजबहादुरसिंह, राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर एवं अन्य भाजपा नेताओं द्वारा प्रात: 9 बजे एक रिसॉर्ट में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी।

इसमें गुर्जर द्वारा यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। लेकिन जब पत्रकारों द्वारा स्थानीय शासकीय विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार एवं अधिकारियों द्वारा बिना भेंट पूजा के कार्य नहीं करने के संबंध में सवाल किये तो भाजपा नेता जवाब दिए बिना ही उठकर चल दिए। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप सकलेचा, प्रेम मस्ताना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पीरुलाल कलसिया, जिला मंत्री मुकेश लोढ़ा, विधानसभा यात्रा प्रभारी उदयसिंह यादव, मंडल अध्यक्ष पवन वेदिया, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मोहन नागर, नरेंद्र वेदिया सहित अन्य का भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

अब अजा मोर्चा और भाजपा जिलाध्यक्ष आमने-सामने

Wed Sep 13 , 2023
अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा चौहान ने हटाया था महामंत्री विक्रम परमार को पद से उज्जैन, अग्निपथ। अजा मोर्चा के महामंत्री विक्रम परमार को पद से हटाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। अब अजा मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला आमने-सामने हो गया है। […]

Breaking News