मध्यप्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी घोषित, उज्जैन के जाटवा को उपाध्यक्ष बनाया

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम का ऐलान हो गया है। गुरुवार को भाजपा केंद्रीय मुख्यालय से सूची जारी की गई है। टीम हेमंत में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी बने प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को दोबारा मौका दिया गया है।

अग्रवाल को विधानसभा चुनाव से पहले लोकेंद्र पाराशर को हटाकर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रीवा संभाग के संगठन मंत्री रहे श्याम महाजन को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया है। अखिलेश जैन कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। चार मोर्चों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं।

इन्हे सौंपी जिम्मेदारी

्रउपाध्यक्ष रणबीर राव, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरुआ, मनीषा सिंह, नंदिता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, प्रभुलाल जाटव तथा महामंत्री लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे नियुक्त किए गए। इसी प्रकार मंत्री रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजो मालवीय, बबीता परमार को नियुक्त किया है।

रणबीर रावत महामंत्री से उपाध्यक्ष बने

वीडी शर्मा की टीम में प्रदेश महामंत्री के तौर पर काम कर चुके पूर्व विधायक रणबीर सिंह रावत अब उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मनीषा सिंह का प्रमोशन हुआ है बीजेपी की प्रदेश मंत्री और विधायक मनीषा सिंह अब प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गई हैं।

पहले संभागीय संगठन मंत्री रहे शैलेंद्र बरुआ बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं। सीएम के करीबी प्रभुलाल जाटव और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। कांत देव सिंह एक बार फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश युवा कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष निशांत खरे भी उपाध्यक्ष बने हैं।

मुख्यमंत्री के करीबी है जाटवा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नजदीकी माने जाने वाले डॉ. प्रभुलाल जाटवा को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी हैँ। डॉ.जाटवा को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ जाटवा हमेशा मुख्यमंत्री के चुनाव प्रभारी रहे है। इसके साथ ही वह उज्जैन विकास प्राधिकरण में भी मुख्यमंत्री यादव के साथ काम कर चुके है। डॉ जाटवा की बैरवा समाज में मजबूत पैठ है।

Next Post

दिवाली पर चोरों का 'ऑपरेशन सिविल हॉस्पिटल'! पंखे, ऑक्सीजन मशीनें ले उड़े।

Fri Oct 24 , 2025
नलखेड़ा, अग्निपथ। दीपावली की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए चोरों ने नलखेड़ा के सिविल अस्पताल को निशाना बनाया है। इस दौरान चोरों ने अस्पताल के स्टोर रूम में धावा बोलकर वहाँ रखे पंखे, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें, सौर ऊर्जा की बैटरियाँ और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) […]
Tala toda

Breaking News