महाकालेश्वर मंदिर के 150 कर्मचारियों को प्रशासक ने थमाये नोटिस

थम्ब इम्प्रेशन मशीन पर देरी से लगा रहे थे अंगूठा, सावन में सुबह 6 की जगह 4.30 बजे आना पड़ रहा

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक ने 150 कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पर लेट आने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। उनसे इसका जवाब मांगा गया है। यह दूसरी बार है कि जब किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इतनी बड़ी संख्या में नोटिस जारी किये हों।

जानकारी के अनुसार उक्त कर्मचारी सावन मास के दिनांक 19, 20, 21 और 22 अगस्त को अपनी ड्यूटी पर 5 से 10 मिनट देर से पहुंचे थे। जानकारी लगने पर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने उनको नोटिस थमाये हैं। ज्ञात रहे कि सावन मास में सुबह की शिफ्ट में आने वाले कर्मचारियों को सुबह 6 बजे की जगह 4.30 या 5 बजे तक मंदिर आना पड़ रहा है। ऐसे में रूटीन बिगड़ने के कारण वे 5 से 10 मिनट देर से अपनी ड्यूटी पर मंदिर पहुंचकर थम्ब इम्प्रेशन मशीन पर थंब लगा रहे हैं।

तात्कालिन कमिश्नर ओझा ने दिये थे नोटिस

इसके पूर्व तात्कालिन कमिश्नर ओझा ने मंदिर के प्रशासनिक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर हाजिरी रजिस्टर जब्त कर कर्मचारियों की अटेंडेंस की जांच की थी। जिसमें कई कर्मचारियों ने आगे तक की अपनी अटेंडेंस लगा रखी थी। जिस पर उन्होंने 100 के लगभग कर्मचारियों को नोटिस जारी किया था।

शाही सवारी: आज भजन मंडलियों की बैठक

2 सितम्बर को भगवान महाकाल की अंतिम और शाही सवारी निकाले जाना है। इसको लेकर प्रशासन अपनी तैयारी के तौर पर सवारी में शामिल होने के लिये भजन मंडलियों की लिस्टिंग कर रहा है। आज शाम 6 बजे संकुल भवन में पिछले वर्ष शाही सवारी में शामिल भजन मंडलियों की बैठक आयोजित कर रहा है। इसमें सवारी में शामिल होने के क्रम आदि सहित अन्य व्यवस्था पर विचार विमर्श किया जायेगा।

Next Post

गंभीर डेम में 1900 एमसीएफटी के लगभग जल संग्रहण क्षमता

Tue Aug 27 , 2024
मुकेश टटवाल ने जलकार्य समिति प्रभारी के साथ किया निरीक्षण उज्जैन, अग्निपथ। शहर की जलापूर्ति का मुख्य माध्यम गंभीर डेम में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले तक बन रहे जलसंकट के हालात की आशंका को हाल की हुई बारिश ने खत्म कर दिया है। मंगलवार […]

Breaking News