महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद इंदौर में फिल्म प्रमोशन

अभिनेता मनोज वाजपेई ने मीडिया को राजनीति के सवाल पर दिया दिलचस्प जवाब..

उज्जैन, अग्निपथ। एक्टर मनोज वाजपेयी मंगलवार को अपकमिंग फिल्म भैयाजी के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे। इसके पहले उन्होंने उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

एक्टर मनोज वाजपेयी ने मंगलवार को महाकाल मंदिर में दर्शन किए। नंदी हॉल से भगवान के दर्शन कर जय महाकाल का जयकारा लगाया। उन्होंने कहा, भगवान महाकाल से क्या मांगा है, ये तो नहीं बताऊंगा, लेकिन मेरी आने वाली फिल्म भैया जी की सफलता की कामना जरूर की है। वे दोस्तों के साथ मंदिर पहुंचे थे। आधा घंटा रुकने के बाद वे रवाना हो गए। मंदिर परिसर में उन्हें देखने के लिए फैन्स की भीड़ जमा हो गई। उनके साथ लोग सेल्फी लेने लगे, किसी को उन्होंने निराश नहीं किया। वे दोस्तों के साथ मंदिर पहुंचे थे। आधा घंटा रुकने के बाद वे इंदौर रवाना हो गए।

इंदौर में फिल्म प्रमोशन के दौरान उनकी सौ फिल्में पूरी होने के सवाल पर मनोज वाजपेयी ने कहा कि दूसरी इंडस्ट्रीज के मुकाबले बॉलीवुड बहुत छोटी और कठिन इंडस्ट्री है। लोग कहते हैं कि लोकसभा का चुनाव सबसे कठिन होता है, मैं कहता हूं पंचायत में सरपंच का चुनाव सबसे कठिन होता है। उन्होनें कहा कि मैने अपनी पूरी जर्नी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे। जिसमें चढ़ाव कम उतार ही अधिक वक्त चलता रहा। मेरी बोली और कम को लेकर मेरा प्रेम ही मेरे अथाह काम आया। मैं अगर दो महीने काम नहीं करता हूं, तो बेचैन हो जाता हूं। पैसा-गाड़ी मुझे अभी भी आकर्षित नहीं करते। मेरे लिए हमेशा अभिनय में बड़ा और नया काम करना ही मेरी उपलब्धि है।

राजनीति में आने के सवाल पर मनोज वाजपेयी ने कहा कि बिल्कुल नहीं, वो दुनिया मुझे बिल्कुल समझ नहीं आती है। पांच साल के बाद जाकर वोट करता हूं। अपनी जिम्मेदारी निभा के मैं अपने काम पर वापस चला जाता हूं।

इंदौरियों से भिया राम कह समझाया भियाजी का मतलब

भैया या भिया जी उन्हीं को कहते हैं, जो आइडियल पुरूष होता है। अपने इलाके में जो सबका ख्याल रखता है। साथ ही हमेशा किसी की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। भैया या भैयाजी बनना बड़ी जिम्मेदारी का काम है। उसको यूं हीं खर्च न कीजिए। वो बहुत जरूरी है। जो भी भैया या भईया जी कहलाना चाहता है, उसको अपने इलाके में आदर्श काम तो करना ही होगा। तभी इस संबोधन के साथ न्याय कर पाएंगे। इंदौरियों भिया राम।

लोग क्या सोचते हैं मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता

मनोज वाजपेयी ने कहा कि भैयाजी फिल्म किसी एक क्षेत्र या व्यक्ति से जुड़ी फिल्म नहीं है। यह देश की मिट्टी और लोगों से जुड़ी कहानी है। आने वाली दूसरी फिल्में बिल्कुल अलग तरीके की होंगी। लगातार अपने को बदलना और नई चुनौतियों का सामना और लगातार अपने अंदर इम्प्रूवमेंट होना इस पर मेरा ध्यान ज्यादा रहता है। लोग या इंडस्ट्री क्या सोचते हैं या सोचेंगे मैं ये बिल्कुल नहीं सोचता।

Next Post

सुरक्षा और संरक्षा पर बेहतर काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों को पर्सन ऑफ द मंथ पुरस्कार

Tue May 21 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर संरक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न विभागों के कुल 23 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक रतलाम रजनीश कुमार द्वारा पर्सन ऑफ द मंथ पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी कर्मचारियों को 1000 रु नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया […]

Breaking News