महाकाल थाना: बेमिसाल बेकरी हत्याकांड में फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार!

उज्जैन, अग्निपथ: महाकाल थाना क्षेत्र में 7 अप्रैल 2025 को बेमिसाल बेकरी के सामने हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे दूसरे आरोपी रियाज पिता कादर को महाकाल पुलिस ने भूखी माता क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 7 अप्रैल की दोपहर 1 बजे की है। रईस खान नमाज पढ़कर खैरातिया मस्जिद से लौट रहे थे, तभी बेमिसाल बेकरी के सामने अमजद अली और उसके भाई रियाज अली ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें गाली-गलौज करते हुए चाकू से वार कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल रईस खान को परिजन ऑटो से शासकीय अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने तत्काल हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना में शामिल दोनों आरोपियों की तलाश जारी थी। मुख्य आरोपी अमजद अली पिता कादर अली को महाकाल पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब, घटना के समय से फरार चल रहे रियाज अली को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Post

उज्जैन नगर निगम परिषद में हंगामा! विपक्ष ने उठाई आवाज, विकास कार्यों पर सवाल

Thu Jun 26 , 2025
  उज्जैन, अग्निपथ: गुरुवार को उज्जैन नगर निगम परिषद का साधारण सम्मिलन हंगामेदार रहा। UCCTL के 17 कर्मचारियों के वेतन के लिए 30 लाख के लोन और फ्रीगंज में पोर्च का हवाई हक 30 साल की लीज पर देने जैसे मुद्दों पर नेता प्रतिपक्ष ने जोरदार बहस की। निगम अध्यक्ष […]