महाकाल मंदिर में शनि प्रदोष व धनतेरस से शनिवार को  शुरू हो जाएगी दीपावली

महाकाल की शयन आरती

सुबह मंदिर के पुरोहित करेंगे पूजन तो शाम को गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों का अभिषेक

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में आज शनिवार को शनि प्रदोष व धनतेरस के संयोग के साथ दीपावली पर्व का शुभारंभ हो जाएगा। सुबह मंदिर के पुरोहित गण गर्भगृह व नंदी हॉल में धनतेरस की परंपरागत रूप से पूजन करेंगे। इस पूजन में मंदिर के सभी 22 पुरोहित व उनके प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

पुरोहित समिति के अध्यक्ष पंडित लोकेंद्र व्यास, सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि मंदिर में होने वाले धनतेरस के पूजन में कलेक्टर, मंदिर प्रशासक सहित प्रशासन के अधिकारियों व मंदिर समिति के अधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता है। शाम को शनि प्रदोष का पूजन गर्भगृह में किया जाएगा जो शासकीय पुजारी घनश्याम गुरु के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों द्वारा होगा।

शनिवार के दिन प्रदोष आने से इस बार धनतेरस जैसे खास पर्व पर शनि प्रदोष का बड़ा संयोग बन गया है जो कि इसे और भी खास बना रहा है। पुरोहितों का पूजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। वहीं शनि प्रदोष का अनुष्ठान शाम 5 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद भगवान महाकाल को नैवेद्य अर्पित कर संध्या आरती की जाएगी।

Next Post

किसानों की उपज का 5 करोड़ नहीं देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri Oct 17 , 2025
पुलिस ने आरोपियों का एक करोड़ 30 लाख का प्लाट, एक कार, एक पिकअप जब्त नागदा, अग्निपथ। किसानों को उपज का अधिक मूल्य का लालच देकर पांच करोड़ की धोखाघड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से एक करोड़ 30 […]

Breaking News