महानंदा नगर में पूर्व पार्षद के भाई के घर चोरी बदमाश लाखों का सामान और नगदी ले गए

chori bag

शादी में शामिल होने पुणे गया है परिवार, लौटने पर चुराए सामान की जानकारी मिल पाएगी

उज्जैन, अग्निपथ। माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित महानंदा नगर के सी सेक्टर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात व्यापारी के घर के ताले तीन नकाबपोश चोरों ने चटका दिए। पहले उन्होंने घर के आगे चक्कर लगाकर रैकी की, उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। परिवार पिछले 10 दिनों से विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पुणे गया है। सुबह जब पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो उनके भाई को सूचना दी। इसके बाद नानाखेड़ा पुलिस को सूचना दी गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें तीन चोर घर के आसपास चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं।

महानंदानगर के सी सेक्टर में राजेंद्र भार्गव अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके भाई पूर्व पार्षद दिलीप भार्गव ने बताया कि वह परिवार के साथ पिछले 10 दिनों से पुणे में परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए हैं। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2.45 बजे स्कूटर से चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए तीन चोरों ने मुख्य गेट के दो ताले चटकाए और उसके बाद अंदर रखी स्कूटी को बाहर निकालकर घर में प्रवेश किया। घर का कोना-कोना छाना। चोर घर से सोने के आभूषण एवं कैश ले गए हैं लेकिन कितने का माल गया है, इसकी जानकारी नहीं है।

पड़ोसियों ने टूटे देखे ताले

रविवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर का मेन गेट खुला देखा तो उन्हें लगा घरवाले शादी से लौट आए हैं लेकिन जैसे ही उन्हें ताले टूटे दिखे होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल उनके भाई दिलीप भार्गव सहित राजेंद्र भार्गव को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 और नानाखेड़ा पुलिस को सूचना दी। चोरों ने घर के कोने-कोने को खंगाला। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर भी पहुंचे। चोरों के पैरों के निशान सीढिय़ों पर नजर आए।

Next Post

लुटेरी दुल्हन गैंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun Feb 8 , 2026
तीन आरोपियों को पूर्व में पकडक़र जेल भेजा जा चुका उज्जैन, अग्निपथ। भाटपचलाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग के फरार मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर एक सुनियोजित धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में रविवार को गैंग के मुख्य सूत्रधार लखन को दबोच लिया, […]