महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की कार को डंपर ने टक्कर मारी, 4 लोग घायल

उज्जैन, अग्निपथ। नागझिरी थाना क्षेत्र में देवास रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की कार डंपर से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। गनीमत रही कि कार और डंपर दोनों की गति धीमी थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने बताया घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे हुई। महाराष्ट्र के श्रद्धालु उज्जैन दर्शन के लिए दो दिन पहले आए थे और वे उज्जैन में महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के बाद सीहोर की तरफ जा रहे थे। नागझिरी से आगे देवास रोड पर पेट्रोल पंप के सामने कार को डंपर ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।

यहां मौजूद लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया। डंपर मौके पर खड़ा मिला चालक घटना के बाद भाग गया था। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया घायलों के नाम दीपक पानपुरा, गणेश, संदीप और सिद्धवर महाराष्ट्र हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

मां बेटी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मृत्युपर्यंत कारावास की सजा

Sun Jan 18 , 2026
तीन साल तक मां और नाबालिग बेटी को करता रहा यौन शोषण उज्जैन, अग्निपथ। मां और नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल कर ढाई साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी शाहरूख क को पॉक्सो एक्ट विशेष न्यायालय द्वारा मृत्युपर्यंत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। शाहरूख ने पहले महिला को जबर्दस्ती […]

Breaking News