महाराष्ट्र समाज का स्नेह सम्मेलन संपन्न, प्रतिभाओं और समाजसेवियों का हुआ सम्मान

खेलकूद व अन्य क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने पर वालों को भी किया सम्मानित

उज्जैन, अग्निपथ। महाराष्ट्र समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाराष्ट्र परस्पर सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष गोपाल महाकाल, सांसद ओएसडी राजेंद्र गंगाखेड़कर, रजिस्ट्रार सुदीप घाटपांडे एवं कालिदास अकादमी के निदेशक गोविंद गंधे द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर आर्यन म्यूजिक अकादमी के कलाकारों ने राष्ट्रीय गीतों पर आधारित ‘ज्योस्तुते’ कार्यक्रम की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया ‘समाज सेवा सम्मान’

स्नेह सम्मेलन के दौरान समाज के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए विशिष्ट सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष रामदास शेंडे एवं वनिता महिला मंडल की प्रमुख अनुराधा गुमास्ते को प्रत्यक्ष रूप से ‘समाज सेवा सम्मान’ से अलंकृत किया गया। इसके अतिरिक्त, समाज के पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉ. पी.वी. मजूमदार एवं पूर्व महिला प्रमुख स्व. कुमुद आपटे (माई) को मरणोपरांत सम्मान प्रदान कर उनकी स्मृतियों को नमन किया गया।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का हुआ उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में समाज की उन युवा प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया जिन्होंने शैक्षणिक और खेल जगत में गौरव हासिल किया है। मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग में मराठी विभाग के प्रोफेसर पद पर चयनित श्रेयस कवड़े, इंजीनियरिंग में पीएचडी डॉ. आशीष वालूसकर सहित शशिकांत वीरकर, दिशा कुलकर्णी, देवांश रागणेकर और सीमा धुलेकर को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

इस गरिमामयी आयोजन में समाज अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, उपाध्यक्ष सदाशिव नायगांवकर, सचिव सुशील मुले सहित मिलिंद पन्हालकर, यशवंत तिलगुलकर और वसंत आपटे जैसे अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक यशवंत तिलगुलकर एवं प्रदीप जोग ने किया तथा आभार भी उन्हीं के द्वारा व्यक्त किया गया।

Next Post

उज्जैन में 15 फरवरी से विक्रमोत्सव, सोनू निगम आएंगे

Thu Jan 29 , 2026
साल 2026 का आयोजन खास होगा, 19 मार्च गुड़ी पड़वा पर्व तक चलेगा उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन में 15 फरवरी से विक्रमोत्सव आयोजित होगा। जिसमें सोनू निगम भी प्रस्तुति देने आएंगे। इस बार 2026 का आयोजन खास होगा जो 19 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम में देश-विदेश के कलाकार शामिल होंगे। 19 […]
विक्रमोत्सव

Breaking News