महाशिवरात्रि पर महाकाल क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे वाहन, रूट डायवर्ट रहेगा

उज्जैन, अग्निपथ। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है और इस दिन भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए प्रशासन ने 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया है और इसी आधार पर भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने तैयार की है और टे्रेफिक प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत महाकाल मंदिर परिक्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया है।

महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर पहुँच मार्ग पर रूट डायवर्शन का प्लान बनाया है और अलग-अलग मार्गों से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुँचने की व्यवस्था की गई है।

डायवर्शन प्लान

  • 1. बडनगर से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुरलीपुरा चौराहा, मुल्लापुरा होते हुए मुरलीपुरा जाएंगे।
    क़ृषि उपार्जन केन्द्र के मैदान में क्क-10 में वाहन पार्क होंगें।
  • 2. नागदा की ओर सेआने वाले वाहन साडूमाता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टब्रनिंग से रातडिय़ा रोड़ से
    राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (क्क-9) में पार्क होंगें।
  • 3. आगर से आने वाले वाहनों को मकोडय़ा आम चैाराहा से खाक चौक से जाट धर्मशाला से जूना सोमवारिया होते हुये कार्तिक मेला ग्राउंड पी-8 में पार्क कराये जायेंगें।
  • 4. आगर सेआने वाले बसों एवं बड़े वाहनों को चैापाल सागर से उन्हेल नाका से साडूमाता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी , राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (पी-9) में पार्क कराये जायेंगें।
  • 5. मक्सी से आने वाले वाहनों को पांड्याखेड़ी से पाईप फैक्ट्री से मन्नत गार्डन एवं इंपीररयल होटल के पीछे वाली पाकिंग (पी-3) में पार्क कराया जायेगा, यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पाकिंग तक जायेंगें जहां से दर्शन के बाद ये पैदल जा सकेंगें।
  • 6. देवास एवं भोपाल की तरफ से आने वाले वाहनों को मारूती शोरूम से पाईप फैक्ट्री से मन्नत गार्डन एवम् इंपीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (पी-3) में पार्क कराया जायेगा, यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जायेंगें जहां से दर्शन के बाद ये पैदल जा सकेंगें।
  • 7. इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों को इंजीनियरिंग कालेज मन्नत गार्डन एवम् इंपीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (पी-3) में पार्क कराया जायेगा, यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पाकिंग तक जायेंगें जहां से दर्शन के बाद ये पैदल जा सकेंगें।
  • 8. इंदौर से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि से बडनगर बाईपास होक डाइवर्ट किया जावेगा।
  • 9. मक्सी से देवास एवं इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को श्री सिंथेटिक्स, पाण्ड्याखेडी चौराहा होकर शैफी, मारूती शोरूम से देवास रोड़ एवं नरवर बाईपास से तपोभूमि होकर इंदौर के तरफ डायवसजन किया जायेगा।
  • 10.नागदा एवम् उन्हेल की ओर सेआने वाले भारी वाहनों को मोहनपुरा ब्रिज से धरमबडला होते हुये बदनावर फोर लेन से इंदौर, देवास, भोपाल की ओर डायवर्ट किया जावेगा।

यातायात व्यवस्था

  • हरि फाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश दिनांक 14 फरवरी के शाम 4 बजे से पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
  • हरिफाटक टी से इंटरपिटीशन की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णत: पप्रतिबंधित रहेगा ।
  • जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा, चारधाम पार्किंग की ओर वाहनो का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
  • भूखीमाता टर्निंग से नृसिंह घाट की तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
  • दौलतगंज से लोहा पुल की तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा ।
  • कंठाल चौराहा से छत्री चौक तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा ।
  • तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग की तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा ।
  • दानीगेट से गणगोर दरवाजा हरसिद्धि पाल की तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा ।
  • के.डी. गेट से टंकी चौराहा तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा ।
  • भार्गव तिराहे से कमरी मर्ग तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्जत: प्रतिबंधित रहेगा ।

पार्किंग व्यवस्था

  1. प्रशांति धाम
  2. इंजीनियरिंग कालेज खेल मैदान
  3. इंपीरियल गार्डन
  4. मन्नत गाडजन
  5. हरिफाटक ओव्हर ब्रिज के नीचे
  6. कर्कराज पार्किंग
  7. गुरूद्वारा अस्पताल
  8. मेला ग्राउण्ड
  9. राठौर छत्री ग्राउण्ड
  10. क़ृषि उपार्जंन केन्द्र

Next Post

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: महाकाल की नगरी में अब दौड़ेगा ट्रैफिक, 29.31 करोड़ से चौड़े होंगे 8 प्रमुख मार्ग

Thu Feb 12 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ-2028 को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेहद सख्त और संजीदा नजर आ रहे हैं। नगर निगम में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अमले को दो टूक निर्देश देते हुए कहा कि यदि धरातल पर काम नहीं हो रहा है, तो स्पष्ट बता दें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं […]

Breaking News