महिदपुर मंडी के तीन सहायक उपनिरीक्षकों की पदोन्नति, बने मंडी इंस्पेक्टर

महिदपुर, अग्निपथ। म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के आदेशानुसार राज्य मंडी बोर्ड सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों को उच्च प्रभार दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के तहत कृषि उपज मंडी महिदपुर में पदस्थ तीन सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नत कर मंडी इंस्पेक्टर (निरीक्षक) बनाया गया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में हरचंद मईडा, प्रकाश पंवार और मनोहर लाल विश्वकर्मा शामिल हैं।

महिदपुर मंडी में लंबे समय से मंडी निरीक्षक के पद रिक्त थे। ऐसे में सहायक उपनिरीक्षक हरचंद मईडा पूर्व से ही मंडी प्रांगण की व्यवस्थाएं संभाल रहे थे। इसी तरह प्रकाश कुमार पंवार उपमंडी महिदपुर रोड में प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि मनोहरलाल विश्वकर्मा मंडी नीलामी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

शासन द्वारा उच्च पदभार के आदेश जारी होने पर मंडी स्टाफ में हर्ष की लहर है। मंडी सचिव आश्विन सिन्हा सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने पदोन्नत हुए साथियों को पुष्प माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

महाशिवरात्रि पर महाकाल क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे वाहन, रूट डायवर्ट रहेगा

Thu Feb 12 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है और इस दिन भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए प्रशासन ने 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया है और इसी आधार पर भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने तैयार की है और टे्रेफिक प्लान बनाया है। इस […]

Breaking News