महिला को घर में घुसकर युवकों ने मारी तलवार

उज्जैन, अग्निपथ। देर रात दुकान से लौटी महिला को चार युवको ने घर में घुसकर तलवार मार दी। महिला को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बयान दर्ज कर हमला करने वालों की तलाश शुरु की है।

नीलगंगा थाने के पीछे बनी राजीव रत्न कालोनी में रहने वाली दुर्गाबाई पति लोकेश नाथ (30) महाकाल मंदिर के पास हार-फूल की दुकान लगाती है। उसके पति का 2 साल पहले निधन हो चुका था। रात 11.30 बजे दुकान से लौटने के बाद वह बच्चों को खाना खिला रही थी, उसी दौरान कालोनी में रहने वाले टिल्लू उसके भाई पप्पू राव, टोबू और कालू घर में आ गये। दुर्गा ने घर में घुसने का विरोध किया तो चारों ने गाली-गलौच करते हुए विवाद शुरु कर दिया। चारों को बाहर निकालने के लिये दुर्गा ने धक्का दिया तो टोबू और कालू ने तलवार निकालकर हमला कर दिया।

दुर्गा के दोनों हाथों में चोंट लगने पर उसने शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्रित हुए तो हमला करने वाले चारों भाग निकले। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया। एसआई महेन्द्र मकाश्रे ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर चारों युवको के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रात में हमला करने वालों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी गई थी, लेकिन फरार होना सामने आए है।

Next Post

36 घंटे में तीन चोरी की वारदात, सूने मकान और मंदिर को भी बनाया निशाना

Wed Apr 5 , 2023
माता मंदिर से गेहूं चुराकर ले जा रहे बदमाश को किया पुलिस के हवाले धार, अग्निपथ। शहर व जिले में आये दिन चोरियों के मामले आये दिन के मामले बढ़ते जा रहे। शहर में बीते 36 घंटे में चोरी की तीन वारदात हुई है। बदमाशों ने बुंदेलवाड़ी स्थित सूने मकान […]

Breaking News