मां के साथ आपत्तिजनक हालत में पड़ोसी युवक को देख बेटे ने उसे मार डाला

चाकू

उज्जैन, अग्निपथ। नागदा में एक शराबी ने युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक उसके घर पर उसकी मां के साथ था। इसी दौरान बेटा घर पहुंच गया और कहासुनी और विवाद के बाद युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया दिनेश पिता सीताराम उम्र 38 वर्ष निवासी 56 ब्लॉक जबरन कॉलोनी में रहता है। वह जबरन कॉलोनी की रहने वाली नीलेश की मां लक्ष्मीबाई का परिचित था और उसके घर में था। इसी दौरान लक्ष्मी का बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां के साथ दिनेश को आपत्तिजनक हालत में पाया। इस पर उसने दिनेश से विवाद किया और चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने घायल अवस्था में दिनेश को जिला अस्पताल पहुंंचाया। जहां डॉक्टर्स ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी नीलेश को गिरफ्तार कर मामला जांच में लिया है।

हत्या के बाद चाकू लेकर गांव में घूम रहा था

युवक की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। नीलेश शराब के नशे में मां के ऊपर भी चाकू लेकर दौड़ा तो वह फरार हो गई। घटना के बाद नीलेश चाकू लेकर गांव में घूमता देखा गया। ग्रामीणों ने पुलिस को पूरी वारदात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर शव बरामद किया। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Next Post

महाकाल मंदिर में मनी दीपावली, बाबा को लगाया उबटन

Thu Oct 31 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। हिंदू परंपरा का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाया गया। गुरुवार तडक़े भस्म आरती में महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया गया। पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान को केसर, चंदन, इत्र का उबटन लगाया। अन्नकूट का भोग भी लगाया गया। […]

Breaking News