मालीपुरा के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बरसी काव्य रस की फुहारें

उज्जैन, अग्निपथ। होलिका उत्सव की पूर्व संध्या पर शहर में एक बार फिर काव्य रस की फुहारें बरसीं। मालीपुरा सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में 2 मार्च 2026, सोमवार को होलिका उत्सव के अंतर्गत 79वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का मालीपुरा चौराहे पर भव्य आयोजन किया गया। समिति पिछले कई दशकों से इस साहित्यिक परंपरा का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है।

देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने दी प्रस्तुतियां

समिति के संरक्षक सत्यनारायण चौहान, अध्यक्ष राकेश चौहान और सचिव मुकेश बारोट ने बताया कि होलिका उत्सव से ठीक पहले आयोजित इस प्रतिष्ठित कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। आमंत्रित कवियों में मुंबई से हास्य व्यंग्य कवि आशकरण अटल व सुनील व्यास, औरैया से वीर रस के कवि अजय अंजाम, इंदौर से गीतकार अमन अक्षर, भोपाल से गीत-गजल के लिए अनु सपन और बदनावर से हास्य व्यंग्य कवि राकेश शर्मा शामिल रहे। कवियों के कविता पाठ से हजारों प्रबुद्ध नागरिक, साहित्य प्रेमी और श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, भाजपा नगर महामंत्री आनंद खींची, दौलतगंज मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, पार्षद प्रेमलता रामी और पार्षद योगेश्वरी राठौर सहित योगेश शर्मा, विक्की यादव और अशोक सारवान मौजूद रहे। अतिथियों ने भी मंच से कविताएं सुनाईं।

फूलों से महका मंच, कवियों का हुआ सम्मान

कवि सम्मेलन के लिए सुगंधित फूलों से मंच के साथ पूरा मालीपुरा सजाया गया था। पुष्पसज्जा जानकीलाल गहलोत ने की। कार्यक्रम में सभी कवियों का स्मृति चिह्न और पुष्पमाला से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार उज्जैन के अशोक भाटी रहे, जबकि संचालन संजय देवधर और संदीप राजनौद ने किया।

Next Post

उज्जैन में बरसाना की झलक: 5 क्विंटल फूलों से महका महाप्रभु का आँगन

Tue Mar 3 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल और महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महाप्रभु की बैठक पर भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। मंडल के संस्थापक संयोजक विट्ठल नागर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बरसाना की तर्ज पर होली खेली गई, जिससे पूरा वातावरण ब्रजमय […]

Breaking News