मौसम का मिजाज फिर बदला, 12 किमी प्रतिघंटा से चली बर्फीली हवा

आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, दो-तीन दिन बाद मिलेगी राहत

उज्जैन, अग्निपथ। वेस्टर्न डिस्टरबंस के चलते एक बार फिर ठंड लौट आई है। एक सप्ताह तक ठंड से आराम देने वाली गर्मी गुरुवार को खत्म हो गई। सूर्य उदय के बाद 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुरू हुई ठंडी हवा ने एक बार फिर मौसम में ठंडम घोल दी। दिन के तापमान में 4 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

जीवाजी वेधशाला अधीक्षक राजेन्द्र गुप्त ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरवेंस के कारण उत्तर प्रदेश में बारिश का असर देखा जा रहा है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का भी असर गुरुवार को देखा गया। जिसके चलते ठंडी हवा ने मौसम में ठंड घोल दी है। गुरुवार को सुबह हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर की थी जो शाम को 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच चुकी थी।

जीवाजीराव वेधशाला अधीक्षक श्री गुप्त ने बताया कि मौसम में आए बदलाव की वजह से आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दो तीन दिन तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। दिन में धूप खिली होने पर सिर्फ ठंडी हवा महसूस होगी लेकिन रात में ठिठुरन महसूस हो सकती है। न्यूनतम तापमान भी एक बार फिर गिरेगा।

एक सप्ताह में 22 से 28 डिग्री पर पहुंचा पारा

सूर्य के उत्तरायण होने और बर्फबारी के रुकने के कारण विगत एक सप्ताह से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ौत्तरी हो रही थी। 28 जनवरी को दिन का पारा 22.2, 29 को 24.5, 30 को 27 और 31 को 26 डिग्री पर पहुंच गया था। फरवरी माह के पहले दिन 1 फरवरी को यह बढक़र 27.5 डिग्री पर आ गया था। वहीं 2 फरवरी को 28 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन बर्फीली हवा के चलने से 3 फरवरी को दिन का पारा 4 डिग्री गिरकर 24 डिग्री पर आ गया।

तीन दिन बाद मिलेगी राहत

फरवरी माह शुरू हो चुका है और ठंड ज्यादा दिनों की नहीं रही है। तीन दिन बाद सूर्य अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देगा जिसके चलते गर्मी महसूस होने लगेगी। इस सीजन में ठंड सबसे अधिक पड़ी है। पूरा जनवरी माह कड़ाके की ठंड के बीच गुजरा है और न्यूनतम तापमान सीवियर कोल्ड डे में बदल गया था। रात का तापमान इस सीजन में 4 डिग्री तक पहुंच गया था। इस कारण से अभी 3 दिन और शीतलहर का सामना करना होगारू।

Next Post

स्टंट दिखाना पड़ा मंहगा, 1 घंटे बाद पकड़ाया बाईक चालक

Thu Feb 3 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बेखौफ स्टंटबाज सडक़ों पर बाइक दौड़ते हुए थाने के सामने से गुजर गया। एसपी तक मामले की खबर पहुंची तो यातायात पुलिस ने एक घंटे में स्टंटबाज को हिरासत में ले लिया। नानाखेड़ा ट्रेजर बाजार के सामने बाइक से स्टंट करते हुए गुजर रहे युवक को देख कुछ […]
Bike stunt 030222

Breaking News