यूडीए भूखंड घोटाले में आईएएस सोजान सिंह रावत पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष की शिकायत पर जांच शुरू

उज्जैन,अग्निपथ। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के पूर्व सीईओ भूखंड घोटाले में उलझते दिखाई दे रहे है। करीब एक साल पहले आवास मेले में हुई धांधली में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया की शिकायत पर ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेशन ब्यूरो)ने जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मामले में जल्द ही प्रकरण भी दर्ज हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि उज्जैन विकास प्राधिकरण ने सितंबर २०२२ में आवास मेला आयोजित किया था। इसी संबंध में अध्यक्ष भदौरिया ने २ मई २०२३ को ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी। आरोप लगाया कि तात्कालिन सीईओ सोजानसिंह रावत (अब आईएएस) अफसर ने मेले के दौरान बसंत बिहार क्षिप्रा विहार,त्रिवेणी विहार आदि कालोनियों में प्लाट आवंटन में हेराफेरी की है।

उन्होंने दावा किया कि सीईओ ने कुछ मातहतों के साथ मिलकर विभिन्न कोटे के प्लाट साजिश कर कुटरचित दस्तावेजों से अन्य लोगों को अलाट कर शासन को चपत लगाते हुए आर्थक अपराध किया है। भदौरिया की शिकायत पर ईओडब्ल्यू मुख्यालय भोपाल ने संज्ञान ले लिया। वहां से हाल में जांच के लिए उज्जैन एसपी दिलीप सोनी को मामला भेजा है। उन्होंने मामले की जांच निरीक्षक पीके व्यास को सौंप दी। व्यास ने जांच शुरू करने की पुष्टी की है।

ऐसे की गड़बड़ी

ईओडब्ल्यू में हुई शिकायतनुसार रावत ने अस्थाई कर्मचारियों के नाम भूखंड आवंटित कर उन्हें बाद में केंसिल कर दिया। वही एक महिला को बगैर नोटिस दिए उसके भूखंड निरस्त कर अन्य को आवंटित लाखों का हेरफेर किया है। इस संबंध में रावत से चर्चा का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Next Post

अर्जुन के बाण: बार-बार चोंट खाने के बाद भी काँग्रेस एक बार फिर लंगड़े घोड़े पर दाँव लगाने को आतुर

Thu Jul 13 , 2023
– अर्जुन सिंह चंदेल मध्यप्रदेश में (2003-2023) 20 वर्षों का वनवास भोग चुकी 138 वर्ष पुरानी काँग्रेस को वर्ष 2018 के चुनावों में प्रदेश के 7 करोड़ से अधिक नागरिकों ने सत्ता के सिंहासन पर बैठा दिया था। परंतु अपनी हठधर्मिता और गुटबाजी के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा के […]

Breaking News