रेलवे की कर्मठता का सम्मान: अश्विनी वैष्णव देंगे 100 अधिकारियों को ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’

नई दिल्ली,अग्निपथ। भारतीय रेलवे की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 100 रेल कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रतिष्ठित ’70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025′ से सम्मानित किया जाएगा। यह भव्य समारोह 9 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चयनित रेलकर्मियों को यह सम्मान प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, रवनीत सिंह और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस वर्ष नवाचार, सुरक्षा, राजस्व वृद्धि और परिचालन कुशलता के आधार पर पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। चयनितों में 17 कर्मी नवाचार, 22 साहसी व निस्वार्थ सेवा, 14 राजस्व वृद्धि, 19 परिचालन सुधार और 16 कर्मी रिकॉर्ड समय में बड़ी परियोजनाएं पूरी करने के लिए सम्मानित होंगे।

इनके अलावा 10 अन्य अधिकारियों और 2 खिलाड़ियों को भी उनके विशेष प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिलेगा। व्यक्तिगत सम्मान के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले रेल मंडलों को 26 शील्ड भी प्रदान की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि सम्मानित होने वालों में महाकुंभ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान विषम परिस्थितियों में अद्वितीय सेवाएं देने वाले जांबाज रेलकर्मी भी शामिल हैं।

Next Post

विकास की उड़ती धूल में घुट रहा बिलकिसगंज का दम: सड़क निर्माण बना जी का जंजाल, सांस लेना भी हुआ दूभर

Thu Jan 8 , 2026
सीहोर,अग्निपथ। सीहोर-भोपाल सड़क निर्माण कार्य बिलकिसगंज क्षेत्र के रहवासियों के लिए विकास कम और विनाशकारी प्रदूषण की समस्या अधिक लेकर आया है। खुदाई और भारी वाहनों की आवाजाही से उठने वाले धूल के गुबार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। आलम यह है कि हवा में जहर […]

Breaking News