1 हजार 300 अफीम के पौधे लगाएं, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
उज्जैन, अग्निपथ। माकड़ोन थाना क्षेत्र स्थित नांदेड देवली रोड पर एक किसान ने अपने खेत में लहसुन के खेत के साथ किनारों पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर दी। आरोपी ने 1 हजार 300 अफीम के पौधे लगाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया आरोपी रघुनाथ उर्फ रूगनाथ पिता आत्माराम देवड़ा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नांदेड द्वारा अपने लहसुन के खेत में 1300 अफीम के पौधे लगाए गए। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर खेतों में सर्चिंग की तो अफीम के पौधे सामने आए। पुलिस ने जब उससे इसके वैध लाइसेंस और अनुमति के बारे में पूछा तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।
आरोपी रघुनाथ उर्फ रूगनाथ को गिरफ्तार कर मौके से 26 गठ्ठरों में 1300 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इसका वजन 6 किलो 100 ग्राम एवं अनुमानित बाजार मूल्य 60 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी रघुनाथ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
