धार, अग्निपथ। वन मंडल में अवैध वन अपराधों के खिलाफ ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के तहत वन विभाग दो कार्यवाही की है। वनमंडलाधिकारी विजयानंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में विभाग ने पिछले एक सप्ताह एक ट्रैक्टर और एक आयसर वाहन जप्त किया है।
अवैध खुदाई पर ट्रैक्टर किया जप्त- 6 फरवरी को वन परिक्षेत्र सरदारपुर के अंतर्गत वन भूमि से अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। विभाग ने वाहन को जप्त कर सरदारपुर परिक्षेत्र कार्यालय में खड़ा किया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कोटडाकला वन क्षेत्र में ईंट भट्टा संचालकों द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना वसूला था।
कुक्षी से पकड़ी लकड़ी भरी आयशर
10 फरवरी की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आयसर वाहन में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए टीम गठित की गई और रात करीब 2 बजे घेराबंदी कर लकड़ी से भरे वाहन को पकड़ा गया। वाहन को फिलहाल सुसारी रेंज कैंपस में सुरक्षित रखा गया है।
इन दोनों बड़ी कार्रवाइयों का नेतृत्व रेंजर डॉ. शैलेन्द्र सोलंकी ने किया। टीम में सरदारपुर परिक्षेत्र की टीम के विक्रमसिंह निनामा, पत्तलसिंह भारती, मनीषपालसिंह राठोर, अर्जुन राठोर एवं अनिल हरोड के साथ कुक्षी टीम के देवके देवधे, नानूराम अलावे और सूरसिंह जमरा का योगदान रहा।
