शाजापुर : प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के आगमन से भक्तिमय हुआ नगर

प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सोमवार सुबह शाजापुर पहुंचे। वे यहां एक गारमेंट शोरूम का शुभारंभ करने के लिए यहां पहुंचे थे।

चहुंओर गूंजा महादेव का जयकारा, नगरवासियों की लगी भीड़

शाजापुर,‌ अग्निपथ। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सोमवार सुबह शाजापुर पहुंचे। वे यहां एक गारमेंट शोरूम का शुभारंभ करने के लिए यहां पहुंचे थे। जैसे ही नगरवासियों को उनके आने की सूचना मिली आदर्श कालोनी से धोबी चौराहे तक लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उनका स्वागत श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से किया

विधायक अरूण भीमावद की उपस्थिति में भाजपा नगर अध्यक्ष पं. आशीष नागर, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान प्रेस क्लब सह सचिव पं. गोविंद शर्मा ने पं. प्रदीप मिश्रा का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।

पं. मिश्रा का शाजापुर प्रवास अत्यंत संक्षिप्त रहा। वे धोबी चौराहे पर लगभग आधे घंटे तक रुके और फिर अपने अगले कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया।

इसके बावजूद, उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

इधर पंडित प्रदीप मिश्रा के आगमन की सूचना पर प्रशासन भी सतर्क हो गया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला धोबी चौराहे पर तैनात रहा। उनके अल्प प्रवास के बावजूद शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Breaking News