शादी की बात से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग बरामद

उज्जैन पुलिस फाइल

बड़नगर, अग्निपथ। माता-पिता द्वारा मर्जी के विरुद्ध शादी तय करने से नाराज होकर घर से बिना बताए जाने वाली एक नाबालिग बालिका को बड़नगर पुलिस ने दस दिनों के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बालिका को रतलाम रेलवे स्टेशन से दस्तयाब किया।

अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुआ था अपहरण का मामला

जानकारी के अनुसार, ग्राम अमला निवासी संजय बोडाना ने 31 जनवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की गई।

रेलवे स्टेशन से हुई दस्तयाबी

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और 10 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर रतलाम रेलवे स्टेशन से बालिका को बरामद किया। बालिका ने अपने बयानों में स्पष्ट किया कि वह अपनी शादी की बात से नाराज होकर खुद घर से निकली थी और उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

खटकेदार चाकू लहराकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

बड़नगर, अग्निपथ। आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले एक व्यक्ति को बड़नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

9 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि उमरिया केसुर रोड पर जागीरदार के खेत के पास एक व्यक्ति खटकेदार चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार व टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी देवीसिंह (43) निवासी लोहाना को धरदबोचा।

आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

पुलिस ने आरोपी के पास से लोहे का खटकेदार चाकू जब्त किया। आरोपी का यह कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने के कारण पुलिस ने अपराध क्रमांक 63/2026 दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

अवैध हथियार के साथ ऑटो चालक पुलिस की गिरफ्त में

बड़नगर, अग्निपथ। बड़नगर पुलिस ने एक ऑटो चालक को बिना नंबर के वाहन के साथ अवैध चाकू लहराते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पुरानी ईदगाह रोड पर लोगों को डरा-धमका रहा था।

गश्त के दौरान मिली सूचना

8 फरवरी 2026 को प्रभात गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर के काले ऑटो को रास्ते पर खड़ा कर धारदार चाकू लेकर आने-जाने वालों को परेशान कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर फिरोज खान (35) निवासी शाहजीलालपुरा को पकड़ा।

ऑटो और चाकू जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक खटकेदार चाकू और बिना नंबर का काला ऑटो जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

उज्जैन को मिलेगी आयुर्वेद एम्स की सौगात : डॉ. यादव

Wed Feb 11 , 2026
मुख्यमंत्री ने किया हरियाखेड़ी जलावर्धन योजना सहित 1166 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण उज्जैन, अग्निपथ। केंद्र सरकार द्वारा बजट में घोषित तीन अखिल भारतीय आयुर्वेदिक आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में से एक उज्जैन में स्थापित किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कालिदास संस्कृत अकादमी […]

Breaking News