शादी के नाम पर ठगी करने वाली सास-बहू आगरा से गिरफ्तार, 1.80 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा

उज्जैन, अग्निपथ। महिदपुर थाना क्षेत्र में युवक से शादी कराने के नाम पर 1.80 लाख की धोखोधड़ी करने वाले गिरोह की दो महिलाओं को महिदपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। दो रिश्ते में सास बहू हैं। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया 11 दिसंबर 2025 को हर्षद पिता सुनील मेहता उम्र 32 वर्ष निवासी सौगानी कॉलोनी महिदपुर के साथ दिव्या गंधर्व, कृष्णकुमार उर्फ मुकेश, राधा उर्फ राजूबाई, मीना शर्मा एवं प्रियंका शर्मा द्वारा षड्यंत्र पूर्वक शादी कराने के बहाने धोखाधड़ी की गई थी।
11 नवम्बर 2025 को आरोपियों ने हर्षद मेहता की प्रियंका शर्मा के साथ झूठी शादी चिंतामण गणेश मंदिर में करवाई तथा इलाज एवं पारिवारिक जरूरतों के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 1 लाख 80 हजार रुपए नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए।

शादी के बाद प्रियंका लगभग 9 दिन तक हर्षद के साथ रही। इसके बाद उसकी मां मीना शर्मा उसे अपने साथ ले गई। जिसके बाद वापस नहीं भेजा और दोनों ने संपर्क समाप्त कर लिया गया।
प्राप्त दस्तावेजों, विवाह के फोटो, शपथ पत्र एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के अवलोकन से प्रथम दृष्टया यह प्रमाणित हुआ कि आरोपियों द्वारा संगठित रूप से सुनियोजित धोखाधड़ी की गई है। जिस पर थाना महिदपुर ने धारा 318(4), 61(2), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी महिदपुर द्वारा एक विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश हेतु आगरा, उत्तरप्रदेश रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने आगरा पहुंचकर आरोपियों के बताए गए पते पर दबिश दी, जहां से आरोपी मीना शर्मा पति राहुल शर्मा निवासी आगरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान मीना शर्मा द्वारा अपनी पुत्री प्रियंका शर्मा पिता राहुल शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी आगरा की संलिप्तता स्वीकार की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना महिदपुर लाया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगे की विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
मामले के अन्य आरोपी किसी अन्य प्रकरण में सीहोर जिला जेल में बंद हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

उज्जैन: खेत की मेड़ पर बिछे बिजली के तार की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की मौत

Fri Feb 13 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पिपलिया बिछा में खेत की मेड़ पर बिछे बिजली के तार की चपेट में आने से 11 साल के बालक की दुखद मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में खेत मालिक और एमपीईबी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की […]

Breaking News