शादी से इंकार करने पर युवक ने युवती के घर हमला किया, घसीटकर बाहर लाया, भाई को पीटा

उज्जैन पुलिस फाइल

पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी का जुलूस निकाला

उज्जैन, अग्निपथ। इंगोरिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम में एक युवक ने शादी से इंकार करने पर युवती के घर पर हमला कर दिया। पुलिस ने घटना दो दिन बाद युवक को गिरफ्तार कर गांव में उसका जुलूस निकाला। पुलिस ने बताया घटना 7 फरवरी की है। आरोपी धर्मेंद्र जाट दोपहर के समय युवती के सुने घर में घुस गया। पहले उसने युवती से छेड़छाड़ की और शादी करने का दबाव बनाया।

युवती के इंकार करने पर उसने घर में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी और युवती को घसीटकर बाहर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान युवती का छोटा भाई बचाने आया तो उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गईं तो आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवती को बयान देने के लिए थाने बुलाया।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवक के घर दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने पुलिस टीम गठित की, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। बुधवार दोपहर सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र जाट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

तो हो जाता इंदौर जैसा काण्ड: पिछले दिनों इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक मनचले आशिक ने इसी तरह से युवती के घर में घुसकर हमला किया था। जिसमें युवती के भाई को बीच बचाव करने पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस गंभीर मामले में सख़्ती से कार्रवाई की है।

Next Post

तेज स्पीड कार और ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत, ट्रैक्टर के दो टुकड़े हुए

Wed Feb 11 , 2026
चालक गंभीर घायल, रांग साइड था कार चालक ,केस दर्ज, वीडियो वायरल उज्जैन, अग्निपथ। महिदपुर के काजीखेड़ा पेट्रोल पंप के सामने तेज स्पीड एसयूवी कार और ट्रैक्टर के बीच आमने सामने की भिडंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर बॉडी दो भागों में बंट गई। […]

Breaking News