शिव नवरात्रि: उमा-महेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी भक्तों की भीड़

शिव नवरात्रि

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में चल रहे शिव नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान महाकालेश्वर ने उमा-महेश स्वरूप में दर्शन दिए। गर्भगृह में शिव की गोद में माता पार्वती की अनूठी झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत सुबह 8 बजे कोटितीर्थ कुंड के किनारे पुजारी आशीष गुरु द्वारा श्री कोटेश्वर महादेव के पूजन से हुई। इसके पश्चात गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों द्वारा भगवान महाकाल का रुद्रपाठ के साथ अभिषेक संपन्न किया गया।

शिव नवरात्रि दोपहर में मुख्य शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम गुरु ने भोग आरती की। संध्या पूजन के बाद भगवान को चांदी के मुखौटे धारण कराए गए और मखमली वस्त्र, नरमुंडों की माला, चांदी का छत्र तथा रुद्राक्ष व फलों की मालाओं से दिव्य श्रृंगार किया गया। उत्सव के अगले क्रम में शनिवार को भगवान महाकाल शिव तांडव रूप में दर्शन देंगे।

1 मार्च को उज्जैन में विशाल महाभोज: युवा शक्ति परिवार की अनूठी पहल

शिव नवरात्रि महाकाल की नगरी में सेवा और भक्ति का अनूठा संगम आगामी 1 मार्च को देखने को मिलेगा। रवि प्रदोष के पावन पर्व पर श्री महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार के तत्वावधान में नरसिंह घाट मार्ग स्थित रघुकुल गार्डन में एक भव्य भंडारे (रिसेप्शन) का आयोजन किया जा रहा है।

56 भोग जैसा विशाल मेन्यू होगा आकर्षण

आयोजकों ने बताया कि बाबा महाकाल की प्रसादी के रूप में भक्तों के लिए 56 भोग जैसा विस्तृत मेन्यू तैयार किया गया है। इस महाभोज में इंद्राणी, सीताफल रबड़ी, आम का रस, खीर, रसगुल्ला और काजू कतली जैसी विशेष मिठाइयां परोसी जाएंगी। मुख्य भोजन में तंदूरी रोटी, मिक्स वेज, पूरी, दाल-चावल, भजिया, आलू बड़ा और पापड़ कतरन का स्वाद भक्त ले सकेंगे। इसके साथ ही कॉफी, आइसक्रीम, पानी पताशी और पान की भी व्यवस्था की गई है।

सेवा में जुटा युवा शक्ति परिवार

इस धार्मिक आयोजन के संरक्षक डॉ. रवि जी सोलंकी हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए गुरुजी हरीश जोशी, शांतिलाल बैरागी (शांतू भैया), आदित्य जाट (सोनू), राजेश खूबचंदानी, राजेश अग्रवाल और राजकुमार अग्रवाल (मालवा मसाला) मुख्य जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आयोजन के सहयोग में घनश्याम चौधरी, राम राठौर, उज्जवल गोड, संतोष सोलंकी, सतीश वर्मा, सतेन्द्र त्यागी सहित समस्त युवा शक्ति परिवार जुटा हुआ है। समिति ने धर्मप्रेमी जनता से रघुकुल गार्डन, जयसिंहपुरा पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर महाकाल के सुलभ दर्शन के लिए हाईटेक प्लान

Next Post

महाशिवरात्रि पर महाकाल के सुलभ दर्शन के लिए हाईटेक प्लान: गूगल मैप से होगी भीड़ की निगरानी

Fri Feb 13 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन के ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से उमड़ने वाले संभावित 10 लाख श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन कराने के लिए प्रशासन ने हाईटेक प्लान तैयार किया है। मंदिर प्रबंध समिति, पुलिस और जिला प्रशासन ने मिलकर तकनीक का सहारा लिया है ताकि दर्शनार्थियों को […]
महाशिवरात्रि पर महाकाल

Breaking News