सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज : देवास देश में अव्वल, 6 करोड़ मिले

कलेक्टर व निगमायुक्त ने नई दिल्ली में ग्रहण किया सम्मान

देवास, अग्निपथ। स्वच्छता के क्षेत्र में देवास शहर का देश में गौरव बढ़ा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अन्तर्गत शहर को तीन केटेगरी में सम्मानित किया गया है। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में एक से तीन लाख की जनसंख्या वाले शहरों में देवास ने पहला स्थान एवं 6 करोड़ की राशि प्राप्त की। इस तरह देवास को थ्री स्टार रैकिंग मिली है।

कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला एवं नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने नई दिल्ली में यह सम्मान प्राप्त किया। स्वच्छता कंसलटेंट विश्वजीत सिंह, नोडल सौरभ त्रिपाठी, विभाग प्रमुख तनुजा मालवीय एवं फायर अधिकारी जितेन्द सिसौदिया साथ रहे।

स्वच्छता सर्वेक्षण में एक से तीन लाख की जनसंख्या में देवास छठे स्थान पर एवं ओवरआल 4000 शहरों में देवास 25वें स्थान पर है। देखा जाए तो स्वच्छता के क्षेत्र में मिला यह सम्मान नगर निगम आयुक्त विशालसिंह के दृढ़ निश्चयी, कुशल नेतृत्व एवं नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रयासों का प्रतिफल है।

आयुक्त सिंह ने पिछले वर्षों से शहर में लगातार स्वच्छता का अलख जगाये रखा। स्वास्थ्य विभाग का अमला सफाई मित्र, स्वच्छता निरीक्षक, दरोगा सुबह से लेकर शाम तक कार्य में जूटे रहे। विविध सामाजिक, धार्मिक, व्यपारिक संगठनों, संस्थाओं, कलाकारों को जोडकऱ स्वच्छता अभियान को सर्वव्यापी बनाया। निरन्तर डोर टू डोर कचरा संग्रहण किया गया। जन साधारण को प्रेरित किया गया।

परिणाम यह रहा कि अधिकांश शहरवासी स्वच्छता के महत्व को समझने लगे और अपनी भागीदारी का निर्वहन करने लगे। इसी का परिणाम रहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में देवास को सम्मान प्राप्त हुआ है।

वैक्सीनेशन के पहले डोज में भी प्रथम स्थान

स्वच्छता अभियान में सम्मान प्राप्त होने पर नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही शहरवासियों में भी हर्ष व्याप्त है। इसके साथ वैक्सीनेशन महा अभियान के अन्तर्गत कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य एवं निगम की टीम द्वारा किए गए प्रथम टीकाकरण में देवास को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।

कोरोना वायरस का दूसरा टीका लगाकर देवास को फिर प्रथम स्थान की दौड़ में रखें। इसी प्रयास के साथ स्वास्थ्य एवं निगम की टीम घर घर जाकर टीकाकरण का कार्य कर रही हैं।

विधायक राजे ने दी निगम व शहरवासियों को बधाई

स्वच्छता सर्वेक्षण में तीन पुरस्कार प्राप्त करने पर विधायक गायत्री राजे पवार ने नगर निगम की टीम सहित शहरवासियों को बधाई दी है। विधायक राजे ने कहा कि बीते वर्ष कांग्रेस के 15 महीने के शासनकाल में हम 29 वे पायदान पर थे, जिसे सुधारकर 1 से 3 लाख वाले शहरों के मध्य हम छठा स्थान पर आने में कामयाब हुए है। देशभर में सिर्फ देवास और इन्दौर ही दो ऐसे शहर है, जिन्होंने स्वच्छता में तीन सम्मान प्राप्त किये है। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में प्राप्त 6 करोड़ की राशि का भी हम सदुपयोग करेंगे और स्वच्छ देवास बनाने की ओर अग्रसर होंगे।

Next Post

मजदूरी कर बेटी के सपने को पूरा कर रहे पिता

Sat Nov 20 , 2021
कुश्ती में दम दिखा रही है दिव्या रुनिजा(बडऩगर), अग्निपथ। हर माता पिता अमीर हो चाहे गरीब वह अपनी संतान के हर सपने को पूरा करना चाहते चाहे इसके लिए रात दिन कितनी ही मेहनत क्यों ना करना पड़े। ऐसे ही एक गरीब पिता हैं संजय चौहान जो वेल्डिंग कर अपने […]
Badnagar wrestler divya

Breaking News