सबसे पहले महाकाल को बांधी राखी

भस्म आरती में पुजारी परिवार की महिलाओं ने बांधी राखी, लड्डुओं का भोग लगाया

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में बुधवार को रक्षाबंधन मनाया गया। सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी बांधी गई। ये राखी भस्म आरती के बाद पुजारी परिवार की महिलाओं ने बांधी। महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया। अन्य भक्तों ने भी भगवान महाकाल को राखी अर्पित की।

तडक़े तीन बजे मंदिर के पट खोल दिए गए। जल अभिषेक के बाद महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। भद्रा के कारण राखी का त्योहार रात को मनेगा, लेकिन महाकालेश्वर मंदिर में तडक़े 4 बजे भगवान महाकाल को राखी अर्पित की गई। मान्यता है कि हिंदू रीति से मनाए जाने वाले सभी पर्व महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाए जाते हैं। भगवान को चढऩे वाली राखी को शुद्धता का ख्याल रखकर घर में बनाया जाता है।

पुजारी परिवार की 8 महिलाओं ने मिलकर भगवान महाकाल की राखी तैयार की। रेशम के धागे, विशेष वस्त्र, स्पंज और आभूषण की मदद से राखी बनाई गई है। 2 फीट चौड़ी राखी को 10 दिन में तैयार किया गया।

सवा लाख लड्डुओं का भोग

बुधवार को श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन पर महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी परिवार द्वारा बाबा महाकाल को लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस बार भी भस्म आरती करने वाले पुजारी परिवार द्वारा राजाधिराज महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। भस्म आरती से रात शयन आरती तक महाकाल मंदिर दर्शन करने आने वाले भक्तों को लड्डू प्रसाद के रूप में दिए जाएंगे।

Next Post

वीआईपी को सम्मान, आम आदमी को धक्के

Wed Aug 30 , 2023
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों से भेदभाव, सामान्य दर्शनार्थी एक झलक को तरस रहे उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी कल्चर इतना बढ़ता जा रहा है कि आम दर्शनार्थियों को भगवान महाकाल की एक झलक भी देखने को नहीं मिल रही है। रक्षाबंधन को भी मंदिर में यही हालात रहे। रक्षाबंधन […]

Breaking News