सरकार की ‘विकास यात्रा’ का जवाब देगा हाथ जोड़ो अभियान

12 से शहर में घर-घर दस्तक देंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता

उज्जैन, अग्निपथ। राज्य की भाजपा नित सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जोरो पर चलाने का निर्णय लिया है। 12 फरवरी से शहर के प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं की ओर नागरिकों का ध्यान आकृष्ट करेंगे।

बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में जानकारी साझा की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जिला व ब्लॉक स्तर पर प्रभारियों की नियुक्तियां हो चुकी है। जल्द ही वार्ड प्रभारी भी बना दिए जाएंगे।

देश में यह अभियान 26 जनवरी से आरंभ हो चुका है लेकिन शहर में इसे 12 फरवरी से आरंभ किया जाएगा, इसके बाद यह सतत दो महीने तक चलेगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत पद यात्रा के रूप में शहर के सभी वार्ड व ब्लॉक में पहुंचेगा। प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस का ध्वज फहराकर इसकी शुरूआत की जाएगी। यात्रा के दौरान मूल संदेश के साथ ही राहुल गांधी का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा एनएसयूआई व युवक कांग्रेस प्रत्येक ब्लॉक में वाहन रैली निकालकर लोगों को जागरूक करेगें।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उज्जैन शहर में किसी तरह का विकास नहीं हुआ, भाजपा के नेताओं का जरूर विकास हुआ है। पिछले कुछ सालों में नगर निगम आर्थिक रूप से बदहाल हो गया, लेकिन सत्ताधारी नेता विकास का दावा कर रहे है। कांग्रेस पार्टी इसे केवल बकवास और जनता को गुमराह करने वाली विनाश यात्रा घोषित करती है।

Next Post

बदनावर के छायन में कल होगा कपड़ा कारखाने का भूमिपूजन

Wed Feb 8 , 2023
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान वर्चुअल जुडक़र करेंगे भूमिपूजन बदनावर, (अल्ताफ मंसूरी) अग्निपथ। उद्योग मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बदनावर विधानसभा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र में नए नए उद्योगों की सौगात देकर बदनावर को संपूर्ण विकास की ओर तेजी से ले जा रहे हैं। क्षेत्र को […]

Breaking News