सवा करोड़ से अधिक के नोटों से महके बुद्धेश्वर महादेव, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

बड़नगर, अग्निपथ। विश्वप्रसिद्ध बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में भक्ति और वैभव का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महादेव का श्रृंगार लाखों-करोड़ों रुपये के रंग-बिरंगे नोटों से किया गया। इस बार 24 फरवरी को भगवान बुद्धेश्वर का दरबार 1 करोड़ 31 लाख रुपये के नोटों से सजाया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का तांता लग गया।

24 घंटे की कड़ी मेहनत से तैयार हुआ अनूठा श्रृंगार

मंदिर समिति के कुशल गहलोत ने बताया कि इस आकर्षक सजावट को रूपेश शर्मा, अमन सोलंकी, भावेश कावड़िया और कपिल वेद की टीम ने 24 घंटे से अधिक समय की मेहनत के बाद पूर्ण किया। श्रृंगार में उपयोग किए गए नोट भक्तजन श्रद्धापूर्वक प्रदान करते हैं, जिन्हें उत्सव के पश्चात उन्हें ससम्मान वापस कर दिया जाता है। मेले के दौरान प्रतिदिन आरती, छप्पन भोग और प्रसादी वितरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

Next Post

अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरा कर्मचारियों का हुजूम, शाजापुर में भरी हुंकार

Wed Feb 25 , 2026
शाजापुर, अग्निपथ। कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों की अनदेखी के खिलाफ शाजापुर में आक्रोश का सैलाब उमड़ पड़ा। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आंगनवाड़ी सहायिका संघ और विभिन्न श्रमिक संगठनों के बैनर तले सैकड़ों संविदा, ठेका और नियमित कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद […]

Breaking News