हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते नारे के साथ सहारा निवेशकों ने थाने में किया प्रदर्शन

कांग्रेस नेता यादव ने कहा- दर्ज हो प्रकरण, गरीबो की राशि दे बड़े एजेंट

नागदा, अग्निपथ। गुरूवार को सहारा के निवेशक एकजुट होकर कांग्रेस नेता चेतन यादव के साथ रैली के रूप में नारे लगाते हुए थाने पर पहुंचे। यंहां पर निवेशकों ने कहा कि स्थानीय बड़े ऐजेंट जिनके भरोसे हमने पसीने की कमाई सहारा में जमा की वो एजेंट हमारा पैसा लौटाए। नारेबाजी के दौरान करीब 500 आवेदन भी थाना प्रभारी को दिए गए। थाना प्रभारी ने जांच कर पूर्व में दर्ज हुए प्रकरण में नाम दर्ज किए जाने की बात कही। जिसके बाद आंदोलनकारी थाने से लौटे।

नागदा में लंबे समय से सहारा के निवेशकों द्वारा अपनी राशि प्राप्त करने को लेकर लड़ाई लड़ते आ रहे हैं जिसमें इस बार चेतन यादव के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया गया तथा गुरुवार को किरण टॉकीज चौराहे से एकजुट होकर रैली के रूप में मंडी थाने पहुंचे जहां पर थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा को निवेशकों के साथ हो धोखाधड़ी को लेकर आवेदन दिया गया । थाना प्रभारी जांच प्रकरण पंजीकृत करने की बात कही है।

थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण दर्ज करने की मांग करते निवेशक।
थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण दर्ज करने की मांग करते निवेशक।

सुबह 11 बजे से ही किरण टॉकीज पर सहारा निवेशकों का एकत्रित होने का सिलसिला शुरू हुआ इसके पश्चात दर्जनों निवेशकों ने अपने आप बीती सुनाई । उसके बाद रैली के माध्यम से नारे लगाते हुए कि हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते सहारा के एजेंट हमारा पैसा दो अपनी मांगे पुरजोर तरीके से रखी। सहारा के निवेशकों में कई ऐसे मध्यम परिवार के थे जिनके लाखों रुपए इन एजेंटों द्वारा सहारा के नाम पर लिए गए हैं साथ ही विकलांग निवेशक द्वारा भी अपनी लड़ाई लडऩे हेतु रैली में भाग लिया।

Next Post

रात में पिता की मौत, सुबह बेटा पहले परीक्षा देने गया, फिर किया अंतिम संस्कार

Thu Mar 2 , 2023
देवास, अग्निपथ। नगर निगम कर्मचारी जगदीश सोलंकी का बुधवार रात हृदयाघात से आवासनगर स्थित निवास में निधन हो गया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार करने से पहले उनके बेटे देवेंद्र सोलंकी ने शिक्षा के महत्व को प्राथमिकता देते हुए पहले बारहवीं की परीक्षा दी। 12वीं का छात्र पिता की मौत […]

Breaking News