हरसिद्धि चौराहा पर महाकाल कर्मचारियों से पुलिसकर्मी ने की बदसलूकी

ड्यूटी पर नहीं जाने दे रहा था, दूसरों को चारधाम तक पहुंचाने के लिया दे रहा था एंट्री

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के कर्मचारियों को ही जब उनको ड्यूटी पर नहीं जाने दिया जाय तो व्यवस्था तो बिगड़ेगी ही। ऐसा ही वाकया एक पुलिसकर्मी ने महाकालेश्वर मंदिर के कर्मचारियों के साथ किया। उनको हरसिद्धि चौराहा पर लगे बेरिकेड्स से मंदिर नहीं जाने दिया गया। बदसलूकी करने के साथ ही उस पुलिसकर्मी ने सादी ड्रेस में रौआब झाड़ते हुए उनको नृसिंह घाट वाले रास्ते से जाने की नसीहत दे डाली। बताया जाता है कि इस पुलिसकर्मी के द्वारा यहां से भी युवतियों को अन्य लोगों को छोड़ा जा रहा था।

पुलिस भी कभी कभी अपना आपा खो देती है। सादी वर्दी में हरसिद्धि चौराहा से चारधाम मंदिर जाने वाले रास्ते को बेरिकेड्स लगाकर बंद किया हुआ है। यहां पर रात 8 से 9 बजे के बीच सादी वर्दी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अन्नक्षेत्र से प्रसादी ग्रहण कर अपनी ड्यूटी पर आ रहे मंदिर के आधा दर्जन के करीब कर्मचारियों को रोक लिया।

मंदिर के कर्मचारी यहां से सीधे चारधाम और भील धर्मशाला पर लगे लड्डू प्रसाद काउंटरों पर डयूटी के लिये जाना चाहते थे। उनको पुलिसकर्मी ने रोक लिया और उन पर रौब गालिब करने लगा। उसका कहना था कि अपनी ड्यूटी पर नृसिंह घाट वाले लंबे रास्ते से जाओ। कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर शीघ्र लौटना चाहते थे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। हालांकि वहां पर एक पुलिस अधिकारी भी बैठे हुए थे। उन्होंने नम्रता से बात करते हुए कर्मचारियों को भी यही सीख दी जोकि उक्त पुलिसकर्मी ने दी थी।

दूसरों को जाने दे रहा था

कर्मचारियों ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी ने उनके ही सामने दो युवतियों और एक व्यक्ति को यहीं से प्रवेश दिया। जबकि उनके सामने वह पुलिसकर्मी अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए प्रवचन दे रहा था। ऐसे में इस पुलिसकर्मी द्वारा मंदिर की व्यवस्थाओं को बिगाडऩे का प्रयास किया जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः पीएचई के उपयंत्री की पुलिस ने की पिटाई, दूसरे कर्मचारी हुए नाराज

Next Post

पीएचई के उपयंत्री की पुलिस ने की पिटाई, दूसरे कर्मचारी हुए नाराज

Sat Feb 18 , 2023
सोमवार को एसपी-कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन, कार्रवाही नहीं हुई तो बंद करेंगे पानी सप्लाय उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर व्यवस्था की ड्यूटी में लगे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के एक उपयंत्री और उनके सहायक के साथ शनिवार सुबह मारपीट की घटना हो गई है। आरोप है कि एडिशनल एसपी देहात […]

Breaking News