12वीं जूनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में देवास ने जीते 5 स्वर्ण पदक

देवास, अग्निपथ। श्रीनगर कश्मीर में बारहवीं पेंचक सिलाट चैंपियनशिप दिनांक 16 से 18 नवंबर को शेर ए कश्मीर इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुई। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि मध्य प्रदेश देवास जिले के खिलाडिय़ों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 5 स्वर्ण पदक,4 रजत और 6 कांस्य पदक जीते। भारतीय निर्णायक दल में देवास की भूमिका जैन शामिल रही। मध्य प्रदेश से 45 खिलाडियों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर 7 स्वर्ण पदक,7 रजत ओर 17 कांस्य पदक टोटल 31 पदक जीते।

भारतीय निर्णायक दल में देवास से भूमिका जैन,इंदौर से विक्रम देवड़ा,रीवा से अजय कैला,भोपाल से विनीता रैकवार शामिल रहे।

प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी के नाम

सेनी इवेंट्स प्री तीन में देवास की अर्शी सोमानी यार्निका वर्मा

  • जूनियर में खुशी कौशल, प्रतिज्ञा अगीरवाल ने स्वर्ण पदक
  • दूंगल इवेंट्स सोलो में मानसी चौरसिया जबलपुर ने स्वर्ण पदक
  • इंदौर के दक्ष पाठक ने कांस्य पदक जीता
  • रेगु इवेंट्स में जूनियर बालक वर्ग में अंशु पटेल, आयुष पटेल, जीत वढेर ने कांस्य पदक जीता।
    टूंगल इवेंट्स में शिवपुरी के रिधिमा डंडे ने रजत पदक ओर देवास के क्रिश अन्नामलाई ने कांस्य पदक जीता।
  • टैंडिंग (फाइट) में जान्हवी सरकार देवास, अंशुलीका भोपाल ने स्वर्ण पदक,वैष्णवी झाला,प्रतिज्ञा अगीरवाल, याग्निक वर्मा,आर्य शिवस्वामी देवास,रिधिमा दांडे शिवपुरी,वैष्णवी मालवीय भोपाल, इस्लाम हुसैन उज्जैन ने रजत पदक जीता।
  • विनीत कुमावत, हर्षिल पटेरिया देवास,अनीश पटेल,नितेश पटेल रीवा,पूर्वंशी विरह ,दक्ष पाठक,नैतिक श्रीवास्तव इंदौर,कनिष्क लोधी, नेत्रा, वेदांत शर्मा भोपाल,निशिका दीप्ति जबलपुर ने कांस्य पदक जीता। महिमा पटेल, हंसराज जयसवाल, मीत प्रजापति, तनीशा सरकार देवास, आशीष यादव मंदसौर, प्रवीर सोलंकी झबुआ, क्रिस्ट नंदा,रतलाम, वेदांत सोनी, दर्शानी जैन,आरना जबलपुर, आरना पुरोहित,धनंजय विरह इंदौर, अंश पटेल रीवा, आर्यन शाही आरती नोएल भोपाल, जैद रहीन शिवपुरी का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख समाज से जीवीवी प्रमोद डोंगलिया, कोषाध्यक संदीप जाधव ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई ओर शुभकामनाएं दी।

Next Post

भाजपा नेता का सुसाइड वीडियो : ‘मुझे और मेरे परिवार को फंसाया गया’

Fri Nov 22 , 2024
आत्महत्या के दूसरे दिन सामने आया भाजपा किसान मोर्चा नेता का वीडियो शाजापुर, अग्निपथ। नगर के मूलीखेड़ा रोड़ पर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष बलराम सिंह राजपूत ने एक दिन पहले गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले इन्होंने वीडियो बनाया था। जो शुक्रवार को […]

Breaking News