27 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

giraftar

सीहोर, अग्निपथ। अंकित राठोर निवासी गंज सीहोर ने थाना मण्डी में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ व्यक्तियों ने उनसे और अन्य आठ किसानों से लगभग 900 क्विंटल गेहूं खरीदा था। इस उपज की कुल राशि लगभग 27 लाख रुपये थी, जिसका भुगतान किसानों को नहीं किया गया। आरोपी अपनी फर्म बंद कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में गजानन ट्रेडिंग कंपनी के पंकज सिंघाड़े, विवेक खण्डेलवाल और अमित खण्डेलवाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 46/2026 के तहत धारा 420 और 120 बी के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील मेहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से घेराबंदी की। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने आरोपी विवेक खण्डेलवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीहोर भेज दिया गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक सुनील मेहर, उपनिरीक्षक राकेश पंथी, प्रधान आरक्षक अतुल सिंह, संदीप शुक्ला और साइबर सेल के शैलेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Next Post

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित: उज्जैन के यातेंद्र सिंह ने टॉप-10 में बनाई जगह

Thu Apr 9 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम में उज्जैन शहर का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। उज्जैन के प्रतिभावान अभ्यर्थी यातेंद्र सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर प्रदेश […]

Breaking News