श्रावण-भादौ मास में सवा करोड़ लोग महाकाल दर्शन करने पहुंचे, 29 करोड़ 61 लाख का दान

प्रोटोकाल शिखर दर्शन ग्राउंड पर अगर बड़ी एलईडी लगा दी जाये तो बिना अनुमति के भी सैकड़ों लोग यहां से सहजतापूर्वक भस्मारती दर्शन कर सकते हैं।

रिकॉर्ड तोड़ आय, दो साल में भक्तों के साथ दान की राशि 9 करोड़ से भी अधिक बढ़ गई

उज्जैन, अग्निपथ। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में इस साल श्रावण व भादो मास में 1 करोड़ 25 लाख यानी सवा करोड़ लोगों ने दर्शन किए। इससे मंदिर में दान भी खूब आया। दो माह में मंदिर प्रबंध समिति को 29 करोड़ 61 लाख रुपए की आय हुई है। यूं तो महाकाल के दरबार में साल भर ही दर्शन के लिए देश व दुनियाभर के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

लेकिन हर साल श्रावण व भादो के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। इसका एक बड़ा कारण इन महीनों में भगवान महाकाल की सवारी निकलना भी है। जिसे देखने के लिए लोग हर पल ललायित रहते हैं। हाल ही में समिति ने दो माह में आए श्रद्धालुओं के साथ दान के आंकड़े जुटाए तो यह जानकारी मिली।

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि इस साल 2025 में श्रावण व भादो मास में सबसे अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े तो दान भी बहुत आया। दो साल की आय की बात करे तो इस बार 9 करोड़ से भी ज्यादा तक आय बढ़ी है। यह अब तक की रिकॉर्ड तोड़ आय मानी जा रही है।

महाकाल मंदिर में साल दर साल ऐसे बढ़ते गए दर्शनार्थी

आपको बता दे कि साल 2023 में 99 लाख श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए थे। साल 2024 में 90 लाख ही श्रद्धालु आए और इस साल यानी साल 2025 में 1 करोड़ 25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया।

जब श्रद्धालु बढ़े तो ऐसे बढ़ता गया करोड़ों रुपए का दान

  • साल 2023 में मंदिर प्रबंध समिति को 20 करोड़ 26 लाख रुपए दान आया था। यानी प्रतिदिन समिति को करीब 51 लाख रुपए मिले।
  • साल 2024 में 23 लाख 16 करोड़ रुपए का दान आया। यह प्रतिदिन 59 लाख रुपए था।
  • इसके बाद इस साल 2025 में श्रावण-भादो में 29 करोड़ 61 लाख रुपए का दान मिला जो कि प्रतिदिन के हिसाब से ओसत 75 लाख रुपए रहा।
  • 2025 में 250 रुपए की टिकट से 10 करोड़ 79 लाख, लड्?डू प्रसाद से 10 करोड़ 13 लाख, दान पेटियों से 5 करोड़ 23 लाख तथा अन्य मद से 3 करोड़ 26 लाख रुपए की आय हुई है।
    इस प्रकार समिति को कुल आय 29 करोड़ 61 लाख रुपए की हुई है।

Next Post

अंधेरे और खतरों के बीच तराना की कृष्ण कुंज विहार कॉलोनी

Mon Sep 8 , 2025
तराना, अग्निपथ। नगर के वार्ड क्रमांक 15 में स्थित कृष्ण कुंज विहार कॉलोनी, जिसे वैधानिक दर्जा प्राप्त है और जो नगर परिषद तराना के अधीन है, वहां के निवासी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित हैं। स्ट्रीट लाइटों के अभाव में पूरी कॉलोनी अंधेरे में डूबी रहती है, जिससे न सिर्फ […]
स्ट्रीट लाइट

Breaking News