शाजापुर: भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने आखिरी दिन भरे नामांकन

bjp vs congress

शाजापुर, अग्निपथ। चुनावी नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी ने लाव-लश्कर के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को जमा किया। इस दौरान दोनो प्रत्याशियों को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया तो नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर दोनों प्रत्याशियों का स्वागत किया।

शाजापुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठवी बार कांग्रेस ने हुकमसिंह कराड़ा को प्रत्याशी बनाया है। जिसमें से वे पांच बार चुनाव जीत चुके हैं। कराड़ा ने सोमवार को नामांकन लाव-लश्कर के साथ रिटर्निंग ऑफिसर को जमा किया। इसके बाद रैली निकाली गई जो टंकी चौराहा से शुरू होकर महूपुरा, किला रोड, छोटा चौक, बड़ा चौक, नई सडक़, बस स्टैंड से ए.बी. रोड होते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर सभा में परिवर्तित हुई।

खुशहाली लेकर आएगी कांग्रेस सरकार, पूरे होंगे सारे वचन

यहां सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि आज समय परिवर्तन का है और इस बार परिवर्तन जरूर होगा। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही कमलनाथ जी के 12 वचन जरूर पूरे होंगे। कांग्रेस की सरकार अपने साथ खुशहाली लेकर आएगी।

वहीं नर्मदा का पानी भी पूरी विधानसभा क्षेत्र को मिलेगा जिससे जलसंकट और सिंचाई का किसानों का संकट हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। किसानों को 2600 रू. समर्थन मूल्य दिया जाएगा और आप सभी जानते हैं कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है।

सभा को विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्रसिंह सेंगर, बालकृष्ण चतुर्वेदी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्मिता सोलंकी, सलीम ठेकेदार, जनपद अध्यक्ष शरद शिवहरे, आईटीसेल जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, जिला कांग्रेस प्रवता पं. गोविंद शर्मा, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सचिन पाटीदार, मोहन, सन्नी दुबे, जुनैद मंसूरी सहित बड़ी सं या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं के अपार उत्साह के साथ भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

शाजापुर भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद ने ने सोमवार को अंतिम दिन अपना नामांकन जमा किया। इस दौरान उनके साथ सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने बताया की शाजापुर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन जमा करने के पूर्व नामांकन रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी भी लोगों का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। तो नगरवासियों ने भी जलपान और पुष्पवर्षा कर अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं उन्हें दी।

इसके पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भीमावद ने कहा कि जनता सब जानती है कि कौन विकास कर रहा है और कौन सत्ता के लिए लालायित है। हम लोगों को डगमगाना नहीं है क्योंकि इस बार भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है। प्रदेश में फिर भाजपा का परचम लहराएगा।

Next Post

शनिवार को पुष्य नक्षत्र 27 घंटे रहेगा शुभ मुहुर्त

Tue Oct 31 , 2023
रविवार सुबह तक नए कार्य, वाहन-संपत्ति खरीदी के लिए विशेष मुहुर्त उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्र का राजा बताया गया है। ऐसी भी मान्यता है कि यह नक्षत्र सभी मांगलिक कार्यों जैसे- नए वाहन की खरीदी, स्वर्ण खरीदी, मूर्ति की खरीदी, किताबों […]

Breaking News