54 वर्षीय फूफा ने नाबलिग भतीजी से दुष्कर्म किया

डेढ़ माह पहले अपने साथ ले गया था, राजकोट से पकड़ाए

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में 54 वर्षीय अधेड़ फूफा अपनी 16 साल की भतीजी को लेकर भाग गया था। पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की। आरोपी को पुलिस ने राजकोट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस नाबालिग लडक़ी को भी बरामद कर उज्जैन ले आई है।

17 अगस्त को नागझिरी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग 16 साल की लडक़ी को उसी का फूफा 54 वर्षीय अब्दुल अपने साथ ले गया था। नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी। इस दौरान आरोपी की कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन से पुलिस को खबर लगी की अब्दुल राजकोट के आसपास रुका हुआ है।

नागझिरी थाना पुलिस शुक्रवार रात राजकोट के लिए रवाना हुई और दोनों को वहां से पकडक़र उज्जैन ले आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उद्योगपुरी में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। वो भी नागझिरी क्षेत्र में रहता है। आरोपी के खिलाफ 376 में मामला दर्ज किया जा रहा है।

Next Post

नि:स्वार्थ सेवाभाव की अनूठी मिसाल: पिता की स्मृति में कैंसर से लडऩे के लिए बनाया 1 करोड़ का नेम-वंदना सेवा ट्रस्ट

Sun Oct 1 , 2023
पेटलावद, अग्निपथ। आत्मिक संतुष्टि के लिए परमार्थ की सेवा सबसे सरल उपाय है। इसके लिए मन में इच्छा भी जरूरी है और कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो लाइलाज की श्रेणी में आती है। कई लोग ऐसे होते है जो पैसों की अपर्याप्तता के चलते उचित उपचार नही करवा पाते […]

Breaking News