जनसहयोग से बना दिया दो किमी रास्ता

बडनगर, अग्निपथ। ग्राम पंचायत जांदला के समीप पीथाखेडी हनुमानजी मंदिर से भेरुजी व दरगाह तक जाने वाला 2 किलोमीटर मार्ग कृषकों व श्रृद्धालुओं ने जनसहयोग से निर्मित कर आवागमन को सुगम बना दिया है। पीथाखेडी हनुमानजी मंदिर से शुरू हुआ यह मार्ग अत्यंत जर्जर हो गया था जिसके कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी कठिनाइयां आ रही थी।

जिसे देखते हुए 2 किलोमिटर के मार्ग के लिए 40 कृषकों व श्रृद्धालुओं ने राशि एकत्रित की व करीब 10 से 12 दिनों में पक्की मुरम डालकर रोड निर्माण कर दिया। उक्त मार्ग निर्माण से अब श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी व दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन भी इस मार्ग से आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

कृषक हेमन्त माली, राहुल माली, दीपक माली, नारायण माली, पप्पू माली, दीपक जाट ने बताया कि उक्त मार्ग जर्जर होने पर शासन-प्रशासन से लम्बे समय से रोड निर्माण की मांग की जा रही थी किन्तु लम्बा समय बीत जाने के बाद भी जनप्रतिनिधियों व प्रशासन ने इस और ध्यान नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेतों के ऊपर हवा में झूलते बिजली के तारों से किसान दहशत में

Tue Jun 29 , 2021
महिदपुर रोड। ग्राम झुटावद में खेतों से हो कर जाने वाले 33 केवी बिजली के झूलते तारों को लेकर किसान काफी परेशान हैं। परेशान किसानों ने किसी बड़े हादसे की आशंका जताते हुए हवा में नीचे तक झूलते तारों को दुरूस्त करने की मांग की है। ग्राम के कृषक सुरेश […]

Breaking News