रेस्टोरेंट के संचालक को आत्महत्या के लिए किया मजबूर; मुबारिक उर्फ बाबूजी पर प्रकरण दर्ज

रूनिजा(बडऩगर), अग्निपथ। रेलवे स्टेशन रूनिजा स्थित पाटीदार रेस्टोरेंट के संचालक गजनी खेड़ी निवासी भरतलाल उर्फ मदनलाल पाटीदार (55) वर्ष के आत्महत्या के 12 दिन बाद भाटपचलाना पुलिस ने सूदखोर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतके के सुसाइड नोट में आरोपी का नाम होने से उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक माधोपुरा निवासी मुबारिक उर्फ बाबूजी नायता पटेल के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 22 जून को भरत ने अपने रेस्टोरेंट के पीछे वाले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला था। जिस में माधवपुरा निवासी मुबारिक उर्फ बाबूजी से उधार रुपए लेने और 50 हजार लौटाने के बाद भी परेशान करने की बात लिखी थी। इस मामले में भाट पचलाना पुलिस में धारा 174 सीआरपी में मामला पंजीकृत कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की और 12 दिन बाद आरोपी के खिलाफ ( धारा 306) आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी सय्यद सलामत अली ने बताया कि मृतक की पत्नी मधुबाला पाटीदार ने भी बताया कि पति को मुबारिक उर्फ बाबूजी पैसे देने के बाद भी परेशान करता था। इस प्रकार के बयान पुत्र धर्मेंद्र पाटीदार द्वारा भी दिए गए। सारी बातों का खुलासा होने के बाद आरोपी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आसमान पर टकटकी लगाए है किसान, बारिश के लिए मन्नत भी

Sun Jul 4 , 2021
बिछडौद (चित्रांगन बोडाना)। आसमान में बादल छाते हैं बारिश का मौसम बनाते हैं और किसानों के चेहरों पर खुशी लाते हैं किंतु बिना बरसे ही यह बादल चले जाते हैं और दे जाते हैं बेबस किसानों के चेहरों पर मायूसी बादलों की बेरुखी और बारिश की लंबी खेच से किसान […]

Breaking News