नूरी खान ने घटनाक्रम की सच्चाई बताइ; बोली-पुलिस ने मेरे घर में घुसकर अभद्रता की, मैं चोटिल हुर्ई

एक महिला से सिंधिया महाराज को खौफ था, इसलिए डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों को घर के बाहर लगाया

उज्जैन। ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन घर से कर रही थी। सात पुलिसकर्मी मेरे घर में घुसे, बेटे का मोबाइल छीन लिया और मेरे साथ बल का इस्तेमाल किया। इससे घबराकर मैं घर से बाहर आई और पूरा घटनाक्रम का वीडिया मैंने सार्वजनिक किया है।

यह आरोप कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने बुधवार शाम को घर से फेसबुक वीडिया लाइव करके लगाए है। उन्होंने कहा, पुलिस ने जिस तरह से मुझे पकड़ा है, उससे मेरे कंधे और घुटने में चोट आई है। सुबह 9 बजे से मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया था। डेढ़ सौ पुलिसकर्मी मेरे घर के आसपास तैनात थे।

इसके बाद भी मेरे घर के सामने से जानबूझकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला निकाला गया। जब मैं घर की छत से विरोध प्रदर्शन कर रही थी। तब यह देखकर पुुलिसकर्मी मेरे घर में घुसे और मेरे साथ अभद्रता की। इससे घबराकर मैं घर से बाहर आई और फिर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मेरे ऊपर सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन करने का आरोप लगा रही है। क्या सिंधिया के काफिले में चलने वाले लोगों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन किया था। मैं सिंधिया का लगातार विरोध करती रहूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वेंटिलेटर पर गंभीर, दो दिन छोडक़र पानी देने का प्रपोजल तैयार

Wed Jul 7 , 2021
नगर निगम आयुक्त के अवकाश से लौटते ही लागू हो सकता है फैसला उज्जैन, अग्निपथ। गंभीर बांध की हालत अब आईसीयू में वेंटिलेटर पर पड़े मरीज जैसी हो गई है। बुधवार शाम तक बांध में उपयोग लायक केवल 50 एमसीएफटी पानी ही शेष रह गया है। इतना पानी बमुश्किल 5 […]
गंभीर डेम में बढ़ा पहुंचा जलस्तर

Breaking News