खबरों के उस पार: सिंधिया बने मंत्री, शहर में शांति..!

मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को केंद्र सरकार में केबिनेट मंत्री बन गए हैं। सिंधिया परिवार का उज्जैन से गहरा नाता रहा है। रियासतकालीन दौर में सिंधिया परिवार का उज्जैन पर राज रहा है। उज्जैन में उनकी कई संपत्तियां है, जिसमें अब शासकीय कार्यालय संचालित हो रहे हैं। सिंधिया ट्रस्ट उनकी संपत्तियों की देखरेख करता है। जिनमें गोपाल मंदिर, सिंधिया धर्मशाला सहित कई भवन शामिल हैं।

सिंधिया जब तक कांग्रेस में थे, उनके काफी संख्या में समर्थक यहां मौजूद थे। जो उनसे जुड़े हर मौकों पर उन्हेें याद किया करते थे। बुधवार को इतना बड़ा मौका था। ज्योतिरादित्य सिंधिया की बरसो पुरानी मुराद पूरी हुई और उन्हे केंद्र सरकार में केबिनेट मंत्री का पद मिला। लेकिन इस खुशी के मौके पर उज्जैन शहर में उनके समर्थकों के बीच कोई उत्साह नजर नहीं आया। कहीं कोई जश्न के नजारे नहीं दिखाई दिए।

स्व. माधवराव सिंधिया भी केबिनेट मंत्री रहे हैं और उन्होंने रेलवे, दूरसंचार मंत्रालय के मुखिया की जिम्मेदारी निभाते वक्त उज्जैन को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्री बनने के बाद शहर की उम्मीदें एक बार फिर जागी हैं। वे भी अपने पिता की तरह उज्जैन को सौगातों से नवाजेंगे और महाकाल की नगरी में विकास के एक नए युग का शुभारंभ करेंगे। सिंधिया के मंत्री बनने से शहर में खुशी का संचार तो होना ही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मान्यता देने में पक्षपात के विरोध में सपाक्स ने जताया विरोध,सौंपा ज्ञापन

Wed Jul 7 , 2021
उज्जैन। एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग और शासकीय सेवा में जाति के आधार पर पदोन्नति देने के विरोध में तथा सपाक्स संग़ठन को मान्यता देने में शासन के पक्षपात के विरोध में सपाक्स अधिकारी/कर्मचारी संग़ठन के जिला अध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल के नेतृत्व में सपाक्स संग़ठन, सपाक्स समाज संग़ठन और सपाक्स […]

Breaking News