मान्यता देने में पक्षपात के विरोध में सपाक्स ने जताया विरोध,सौंपा ज्ञापन

उज्जैन। एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग और शासकीय सेवा में जाति के आधार पर पदोन्नति देने के विरोध में तथा सपाक्स संग़ठन को मान्यता देने में शासन के पक्षपात के विरोध में सपाक्स अधिकारी/कर्मचारी संग़ठन के जिला अध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल के नेतृत्व में सपाक्स संग़ठन, सपाक्स समाज संग़ठन और सपाक्स युवा संग़ठन के सैकड़ों साथियों ने भाजपा के सांसद व राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के उज्जैन आगमन पर लोकशक्ति कार्यालय पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

इसके पूर्व सपाक्स संग़ठन ने ज्योतिरादित्य को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर उन्हें बधाई देते हुए अनुरोध किया कि सामाजिक समरसता के पक्षधर व रचनात्मक कार्यों में अग्रणी सामान्य, पिछड़ा वर्ग अधिकारी/कर्मचारी संगठन को भी अन्य तमाम कर्मचारी संगठनों की तरह ही मान्यता दिये जाने हेतु प्रदेश के मुखिया से पहल करके सपाक्स संग़ठन के साथ किये जा रहे भेदभाव को दूर कराने में सहयोग करें, अन्यथा भाजपा को सपाक्स संग़ठन के हजारों कर्मचारियों की नाराजी झेलनी पड़ेगी।

ज्ञापन देने वालों में सपाक्स अधिकारी कर्मचारी संग़ठन के जिला अध्यक्ष अरविन्द चन्देल, सपाक्स समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द सोनी, सपाक्स युवा समाज के प्रांत अध्यक्ष अभिषेक सोनी, सपाक्स समाज के शहर अध्यक्ष एडव्होकेट निर्दोष पाठक, अशोक दुबे, कमरअली, यादवेन्द्र मणि त्रिपाठी, आनंदीलाल सोनी, एडवोकेट जेआर माहुरकर, योगेंद्र शुक्ला, मनीष पाठक, राजेश गोयल, अनिल त्रिवेदी, राकेश मिश्रा, योगेश पंवार, बलराम सिंह, दिनेश बडज़ात्या आदि उपस्थित थे। जानकारी सपाक्स अधिकारी कर्मचारी संग़ठन के जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रेश पुरोहित द्वारा दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखाड़ा परिषद के कार्यालय पर कब्जे का प्रयास भारी पड़ा, बड़ा संतोष को रासुका में जेल भेजा

Wed Jul 7 , 2021
संतों के विरोध को देख प्रशासन ने कार्रवाई की उज्जैन,अग्निपथ। अखाड़ा परिषद के कार्यालय पर कब्जे को लेकर विवाद करना गृह निर्माण संस्था को भारी पड़ गया। प्रशासन ने घटना को लेकर साधु-संतों के विरोध को देखते हुए महंत पर हमलेे के मुख्य आरोपी बड़ा संतोष पर रासुका लगा दी। […]

Breaking News