हेलीपेड पर…वाहन को रोकते ही मंत्री हुए आगबबूला!

एडीएम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामला संभाला

उज्जैन, अग्निपथ। आज प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल का आगमन होने वाला था। उसके पहले की यह घटना है। हेलीपेड पर सभी आलाधिकारी मौजूद थे। तभी प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री का काफिला आकर रुका। उनके वाहन को अंदर जाने से रोक दिया गया। बस…फिर क्या था। अपने वाहन से उतरते ही मंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर था। बेरिकेड्स के बाहर हो रहे विवाद को देखते ही एडीएम व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने तत्काल दौड़ लगा दी।

महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल का आगमन होने ही वाला था। उसके करीब 10 मिनट पहले उच्च शिक्षा मंत्री का काफिला हेलीपेड पर पहुंचा था। उनके साथ विधायक पारस जैन, जगदीश अग्रवाल, विवेक जोशी मौजूद थे। इसके अलावा हेलीपेड पर राजपाल सिसौदिया, वीरेन्द्र कावडिय़ा, सतीश मालवीय, श्याम बसंल, इकबालसिंह गांधी, महामंत्री सुरेश गिरी भी राज्यपाल का स्वागत करने आये थे। तभी यह घटनाक्रम हुआ।

कानाफंूसी…

राज्यपाल मंगू भाई पटेल का स्वागत करने के बाद, उच्च शिक्षा मंत्री ने महामहिम के एडीसी अखिल पटेल से कानाफूंसी की। कयास लगाये जा रहे हैं कि संभवत: डॉ. यादव ने राज्यपाल से एकांत में मुलाकात के लिए आग्रह किया। उच्च शिक्षा मंत्री की 10 सेकेंड की कानाफंूसी ने एडीसी ने तत्काल रजामंदी में अपना सिर हिला दिया था। यह कानाफंूसी देखकर वहां मौजूद भाजपा नेताओं में चर्चा थी कि…उच्च शिक्षा मंत्री के साथ हुए दुव्र्यवहार की शिकायत राज्यपाल तक जरूर पहुंचेंगी।

इसलिए गुस्सा…

जब यह घटना घटित हुई। तब अग्निपथ वहां मौजूद था। तभी बेरिकेड्स के बाहर मंत्री का काफिला रोक दिया गया। पुलिस ने उनके वाहन को अंदर नहीं आने दिया। इस घटनाक्रम के बीच मंत्री की निगाहे अंदर की तरफ गई। जहां उन्होंने देखा कि…प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन अंदर हंै। इन वाहनों को नहीं रोका गया। बस…यह नजारा देखकर मंत्री डॉ. मोहन यादव को गुस्सा आ गया। उन्होंने वाहन से उतरते ही नाराजगी दिखाई। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि…यह क्या तरीका है। मंत्री के वाहन को रोक दिया और अधिकारियों को वाहन अंदर है। तब तत्काल एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी पहुंचे और उन्होंने मंत्री को शांत कराने की कोशिश की।

नाराजगी…

उच्च शिक्षा मंत्री इस कदर नाराज थे कि उनकी नाराजगी हेलीकाप्टर उतरने के बाद भी नजर आई। तभी तो कोई भी भाजपा नेता हेलीपेड के अंदर नहीं गया। जबकि नाराज मंत्री को मनाने के लिए एसपी सत्येन्द्र शुक्ला भी पहुंचे और आग्रह किया कि…आप सभी अंदर चलिए। मगर कोई भी राजी नहीं हुआ। इस बीच सांसद अनिल फिरोजिया भी आ गये। सभी ने हेलीपेड के बाहर लाइन में खड़े होकर, महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया।

सांसद प्रतिनिधि की हरकत…

आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हुआ है। जिसमें सांसद प्रतिनिधि राजेश आंजना ग्राम जलालखेड़ी में एक गरीब महिला को अपशब्द कहते हुए, मारने की धमकी दे रहे हंै। सांसद प्रतिनिधि की इस हरकत से भाजपा में हडक़ंप मचा हुआ है। सांसद प्रतिनिधि सरेआम ग्रामीण महिला को गाली बकते नजर आ रहे हंै।

मुख्यमंत्री आयेंगे…

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उज्जैन आ रहे हैं। वह 11:20 पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे वापस इंदौर के लिए निकल जायेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान के गोडाउन का ताला तोडक़र लाखों की उपज चुरा ले गए बदमाश

Sat Jul 10 , 2021
ग्रामीणों ने पुलिस के विरोध में किया प्रदर्शन महिदपुर रोड। समीपस्थ ग्राम पेटलावद में कंजरों द्वारा शुक्रवार की रात्रि में एक किसान के गोडाउन का ताला तोडक़र लाखों की कृषि उपज चुरा ली। घटना से आक्रोशित किसानों व कांग्रेस ने प्रदर्शन कर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के […]
chori bag

Breaking News