हादसा : पुल निर्माण के दौरान सरिये का ढांचा गिरा, एक की मौत

जावरा, अग्निपथ। तहसील के ग्राम उपलई में एक निर्माणाधीन पुलिया पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल के सरिए का ढांचा मज़दूरों पर गिर गया। जिसके कारण वहां काम करने वाले दो मज़दूर उसके नीचे दब गए जिनको ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुँचाया गया। एक मज़दूर की रास्ते मे ही मौत हो गई और एक कि हालत गम्भीर बनी हुई है। जिसे रतलाम रेफऱ कर दिया गया। मृतक और घायल आपस में चचेरे भाई लगते है ।

जावरा से करीब 8 किमी दूर ग्राम उपलई में बरबोदना भूतेडा टू लेन सडक़ का काम चल रहा है। उपलई में मन्दिर के समीप इसी मार्ग पर पुलिया निर्माण किया जा रहा है। सुबह करीब 11 बजे पुलिया निर्माण के लिए लोहे के सरियों को खड़ा किया जा रहा था। जहां सभी मज़दूर अपना अपना काम कर रहे थे तभी अचानक सरियों का जाल नीचे आ गिरा और दो मज़दूर सरिए के नीचे दब गए। जिसके कारण हर तरफ़ चीख़ पुकार मंच गई थी।

ग्रामीणों ने दबे मज़दूरों को निकालने की कोशिश की लेकिऩ सरियों में वजऩ ज्यादा होने कि वजह से जेसीबी की मदद से जाल को हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। मौके से नीचे दबे दोनों मजदूर को आनन – फानन में हॉस्पिटल भेजा गया। लेकिन एक मज़दूर नारायण ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। जबकि गणेश की हालत गम्भीर बनी हुई है जिसे जिला हॉस्पिटल रेफऱ कर दिया है। मृतक और घायल दोनों बाजना के केलकच्छ गांव के रहने वाले हैं।

समय पर एम्बुलेंस पहुंची न ही पुलिस

ग्रामीण का कहना है कि दुर्घटना की जानकारी तत्काल डायल 100 को दी गई थी। जिसके बाद भी समय पर ना तो एम्बुलेंस पहुंची और न ही पुलिस। जिसके कारण वहां मौजूद मज़दूर और ग्रामवासियों द्वारा अपने ही प्रयासों से सरियों में दबे मज़दूरों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुँचाया गया। इस दुर्घटना के सम्बन्ध में जावरा ओद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मर्ग कायम पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फीस जमा करने के लिए दबाव बना रहे स्कूल, पालकों ने दिया ज्ञापन

Wed Jul 21 , 2021
जावरा। कोरोना संक्रमण को लेकर अभी स्कूल खुलना तय नहीं हुआ है जिसके बाद भी जिले भर के निजी स्कूल संचालकों ने ऑनलाइन पढ़ाई के साथ अन्य ट्यूशन फीस भरने के लिए पालकों पर दबाव बना प्रारंभ कर दिया है । जिसे लेकर पालक भी विरोध दर्ज करा रहे है […]

Breaking News