नवनियुक्त राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने किए महाकाल दर्शन

कर्नाटक की जनता से ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से दायित्व निभाने का किया वादा

उज्जैन, अग्निपथ। कर्नाटक के नए राज्यपाल बने थावरचंद गेहलोत गुरुवार को भगवान महाकाल दर्शन को आए। उनके साथ भाजपा के मंत्री, विधायक और पदाधिकारी शामिल रहे। उनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से इंजीनियरिंग कॉलेज पर किया गया।

गुरुवार को सुबह 11 बजे के लगभग कर्नाटक के नवनियुक्त राज्यपाल और नागदा निवासी थावरचंद गेहलोत भगवान महाकाल के दर्शन को आए। उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और विधायक पारस जैन सहित विशाल राजोरिया भी साथ में थे। आम श्रद्धालुओं के दर्शन की पहली रैलिंग में बैठाकर शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा ने उनका अभिषेक-पूजन संपन्न कराया।

मंदिर प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी ने दुपट्टा ओढ़ाकर उनको भगवान महाकाल का स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट किया। श्री गेहलोत पूजन अर्चन के पश्चात मंदिर प्रांगण स्थित सिद्धिविनायक मंदिर भी पहुंचे और यहां पर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। पुजारी चम्मू गुरु ने उनका स्वागत सम्मान किया। सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने के पश्चात उन्होंने साक्षी गोपाल मंदिर में दर्शन किए और गंतव्य की ओर रवाना हुए।

ईमानदारी से निभाऊंगा दायित्व

मीडिया से रूबरू होते हुए राज्यपाल श्री गहलोत ने कहा कि राज्यपाल बनने के बाद पहली बार उज्जैन आगमन हुआ है। भगवान महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है। अपने मनोनयन पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं और कर्नाटक वासियों को विश्वास दिलाता हूं कि अपना दायित्व पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाऊंगा।

Next Post

सावन : पहले सोमवार की बुकिंग फुल, ऑनलाइन बुकिंग सर्वर भी डाउन, सिर्फ २५० रुपए शीघ्र दर्शन का सहारा

Thu Jul 22 , 2021
महाकाल दर्शन के लिए खर्चा करो उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगामी 25 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो रहा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में देश-विदेश से भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आएंगे। लेकिन मंदिर की ऑनलाइन बुकिंग सर्वर पिछले 3 दिनों से डाउन चल […]
mahakal darshan shringar shivling