साइंस कॉलेज का पूरा स्टाफ ताला लगाकर मंत्री के कार्यक्रम में जा पहुंचा,एमएससी में प्रवेश से वंचित हो गए छात्र

उज्जैन,अग्निपथ। एमएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पूरे प्रदेश में पूर्व से ही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को आखरी तारीख होने से कई छात्र प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा कर जब साइंस कॉलेज आवेदन पत्र सत्यापन के लिए पहुंचे तो वह यह देखकर दंग रह गए कि कॉलेज पूरी तरह सुनसान था। गेट पर ताला लटका हुआ था।

वहां पर स्टाफ का कोई भी जिम्मेदार आवेदन फार्म सत्यापन करने के लिए मौजूद नहीं था। जब छात्रों का आवेदन सत्यापन करने के लिए कोई नहीं आ पाया। काफी समय तक छात्र वहीं पर रुके रहे। काफी देर तक कोई नहीं आया छात्र बेचारे निराश होकर चले गए।

जब इस बारे में युवा कांग्रेस के नेताओं को पता चला कि छात्रों का प्रवेश पत्र पर सत्यापन नहीं हो पा रहा है तो उन्होंने जानकारी निकाली तो पता चला कि सारा स्टाफ कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर पड़ोस में नवनिर्मित गोपाल माता कन्या छात्रावास के लोकार्पण कार्यक्रम में गए हुए हैं।

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव बबलू खींची ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम में सारा स्टाफ चले जाने से यह छात्र कॉलेज में प्रवेश लेने से वंचित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन मंत्री की चाटुकारिता में इस तरह आज तक कभी ऐसा व्यस्त नहीं हुआ कि वह ताला लगाकर चला गया हो। उन्होंने कहा है कि छात्रों का साल बिगड़ा उसका जवाबदार कोई होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोलमाल: उंडासा में नकली मावा और घी की फैक्ट्री देख चौंके अधिकारी

Fri Nov 20 , 2020
दो साल से चल रहा था गोरखधंधा, छह घंटे में नेस्तानाबूत उज्जैन,अग्निपथ। मक्सीरोड के एक गांव में दो साल से नकली घी और मावा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। सूचना पर छापा मारने पहुंची टीम बड़ी मात्रा में नकली घी और मावा मिलने और खाद्य सामग्री बनाने के आधुनिक […]

Breaking News