महाकाल मंदिर सबके लिए खुला:सावन के पहले सोमवार को दर्शन के लिए भीड़ ने बैरिकेड्स गिराए; 11 बजे प्रवेश बंद

बाबा महाकाल के श्रावण सोमवार पर लाइव दर्शन

शाही सवारी के बाद शाम 7 बजे से 2 घंटे के लिए फिर खुलेंगे द्वार

उज्जैन सावन का आज पहला सोमवार है। महाकाल मंदिर के बाहर उमड़ी भक्तों की भीड़ देखकर सबके लिए प्रवेश सुबह 11 बजे तक के लिए फ्री कर दिया गया है। श्रद्धालु की भीड़ बैरिकेड्स गिरा कर दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश कर गई। 11 बजे के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। शाम 4 बजे महाकाल की सवारी निकलेगी, जो वापस मंदिर 6 बजे आएगी। शाम 7 से 9 बजे तक श्रद्धालु फिर से दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर में कोरोना महामारी के कारण सावन महीने में प्री-बुकिंग पर सिर्फ 5,000 लोगों को प्रवेश देना तय हुआ था, लेकिन सोमवार सुबह 11 बजे तक 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर चुके थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सपरिवार महाकाल की पूजा की।

सीएम शिवराज ने कहा, आज भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रावण माह के प्रथम सोमवार को प्रभु के दर्शन और पूजन के लिए आया हूं। भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि वे हमें सभी विपत्तियों से लड़ने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश और देश का कल्याण करें। सभी जीवों का कल्याण करें। सबके जीवन में सुख-समृद्धि लाएं और सबकी मनोकामनाएं पूरी करें।

उज्जैन: महाकाल सभी को दे रहे दर्शन
तड़के 3 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भस्म आरती हुई। आरती में आम श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिला। भस्म आरती के दौरान सिर्फ पंडे-पुजारी ही गर्भगृह में रहे। बाबा महाकाल का भांग और चंदन से श्रृंगार किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। इसकी वजह से मंदिर में सभी के लिए 11 बजे तक खोल दिया गया। इस दौरान भीड़ इतनी जुट गई कि लोग बैरिकेड्स गिराकर मंदिर में प्रवेश कर गए।

महाकाल में शीघ्र दर्शन के काउंटर बंद
26 जुलाई, 02 अगस्त, 09 अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त, 30 अगस्त और 06 सितंबर को महाकाल के दर्शन सुबह 6 बजे से 11 बजे तक प्री-बुकिंग से ही होंगे। इस अवधि में 250 रुपए वाले शीघ्र दर्शन के काउंटर बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री मोहन यादव व भूपेंद्रसिंह के नाम पर उगाही; निजी सचिव बताकर ट्रांसफर का झांसा दिया, खाते में रुपए जमा कराए

Mon Jul 26 , 2021
दस्तावेज भेजने के लिए दिए वॉट्सऐप नंबर से पकड़ाया उज्जैन/भोपाल। मंत्रियों के नाम पर उगाही करने का मामला सामने आया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के निजी सचिव विजय बुदवानी ने साइबर क्राइम में शिकायत की थी। भोपाल पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र पटेल (35) को गिरफ्तार कर लिया […]

Breaking News