सडक़ व पुलिया के अभाव में ग्रामवासी हो रहे परेशान

शिकायत के बाद भी प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

रूनिजा, अग्निपथ। आजादी के 70 साल बाद भी आज भी कई ग्राम सडक़ जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। आम जन की समस्या पर शासन प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा और लोग परेशान हो रहे है। ऐसी ही समस्या काछी बड़ौदा से रतागढ़ खेड़ा मार्ग की है। इस मार्ग पर जाने के लिए सडक़ एवं पुलिया नहीं होने से कई किसानों को एवं कॉलोनी वासियों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।

काछी बड़ौदा निवासी सतीश मूंदड़ा ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण पंचायत द्वारा किया गया था। लेकिन पुलिया नहीं बनाई गई। उक्त मार्ग पर भ्रष्टाचार की भेंट सीधे नजर आ रही है। इस मार्ग पर करीब 100 परिवार रहते हैं। लेकिन उनके आवागमन की सुविधा पर कोई ध्यान नहीं है। कई ग्रामीणों द्वारा शिकायत की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181) पर की गई उसके बावजूद भी इस मार्ग की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

इसी प्रकार की समस्या काछी बड़ौदा से सुंदराबाद मार्ग पर भी आ रही है। उक्त मार्ग पर पवन चक्की के भारी वाहन आने-जाने से मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम वासियों व किसानों द्वारा तहसीलदार के नाम से ज्ञापन दिया एवं मांग की है पवन चक्की वालों से इस मार्ग को मरम्मत करवाया जाए नहीं तो किसानों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। दोनों मार्गों की समस्या से क्षेत्रीय विधायक व उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्ती गांव को भी अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूरिया, स्प्रिट और नौसादर से बनाते थे नकली शराब

Mon Aug 2 , 2021
तीनों आरोपी पांच दिन की रिमांड पर, 6 फरार जावरा, अग्निपथ। अवैध शराब की जावरा पुलिस द्वारा पकड़ी गई फैक्टरी एक अन्तर्राज्यीय गिरोह संचालित कर रहा था। यहां यूरिया, स्प्रिट और नौसादर का इस्तेमाल कर नकली शराब बनाई जा रही थी। यहां से गिरफ्त में आए तीन आरोपियों को कोर्ट […]

Breaking News