ब्लूटूथ ईयरफोन कान में फटा, युवक की मौत

गाना सुनते समय तेज आवाज के साथ अचानक फट गया डिवाइस, कान से बहने लगा खून

जयपुर। ब्लूटूथ ईयरफोन लगाकर युवक गाना सुन रहा था। अचानक ईयरफोन में से तेज आवाज आई और फट गया। कान से खून निकलने लगा। आनन-फानन युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैरान करने वाला यह मामला जयपुर के चौमूं क्षेत्र का है। उधर, डॉक्टरों का कहना है कि यह मामला कार्डियक अरेस्ट का है। ईयरफोन के फटने से हुई आवाज के कारण युवक को कर्डियक अरेस्ट आ गया होगा। शुक्रवार दोपहर जयपुर के सीकर हाईवे पर उदयपुरिया गांव निवासी राकेश नागर (28) शुक्रवार दोपहर घर पर ही था। वह ब्लूटूथ ईयरफोन से ही फोन आने पर बात करता था। मनोरंजन के लिए गाना भी ईयरफोन से ही सुनता था। हादसे के समय भी राकेश ने कान में ईयरफोन लगा रखा था। अचानक ईयरफोन कान में ही फट गया।

अस्पताल ले गए

ईयरफोन फटने के बाद राकेश के कानों से खून बहने लगा। वह अचेत होकर गिर पड़ा। तब परिजनों ने उसको संभाला और सिद्धि विनायक हॉस्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में अस्पताल के डॉक्टर एलएन रुंडला का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि मौत की वजह संभवत: कार्डियक अरेस्ट है। डॉक्टर के मुताबिक, अचानक ब्लूटूथ ईयरफोन के कानों में फटने से राकेश नागर को अटैक आया। इससे उसने दम तोड़ दिया। घटना का पता चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनाज तिलहन संघ चुनाव व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल प्रभारी एडीएम से मिला, चुनाव का प्लान बताया

Fri Aug 6 , 2021
कलेक्टर से अनुमति मिलने के बाद चुनाव अधिकारी मतदान और चुनाव का कार्यक्रम जारी करेंगे उज्जैन। अनाज तिलहन संघ चुनाव की अनुमति लेने के लिए आज संगठन के पदाधिकारी प्रभारी एडीएम से मिलने पहुंचे थे। उन्हें चुनाव कराने के लिए पूरा प्लान बताया। अब व्यापारियों के प्लान के आधार पर […]